Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand: वन भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश, रोकने गयी वन विभाग की टीम पर हमला, वनपाल सहित 7 लोग जख्मी, वाहन में तोड़फोड़
Breaking News

Jharkhand: वन भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश, रोकने गयी वन विभाग की टीम पर हमला, वनपाल सहित 7 लोग जख्मी, वाहन में तोड़फोड़

News DeskBy News DeskJuly 11, 2025Updated:July 11, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Medninagar. पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के बंशीखुर्द में बुधवार की रात वन की जमीन पर अवैध कब्जा रोकने गई. वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया. प्रभारी वनपाल सहित सात वन कर्मियों की जमकर पिटाई कर दी गई। गंभीर रूप से जख्मी ड्राइवर को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है। सूचना मिलने पर मनातू पुलिस ने सभी वन कर्मियों को बाहर निकाला, जबकि हमला करने वाले ग्रामीण ट्रैक्टर को छुड़ा ले गए हैं.

वन विभाग के अनुसार मनातू के प्रभारी वनपाल संजय लकड़ा को बुधवार रात गुप्त सूचना मिली थी कि बंशीखुर्द गांव के गुलेरिया ढोढा में चौकीदार पिंटू कुमार राम फॉरेस्ट की जमीन पर कब्जा करने के लिए ट्रैक्टर से जुताई कर रहा है. सूचना पर सात वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और चौकीदार को रंगे हाथ पकड़ा. ट्रैक्टर को जब्त
किया, लेकिन इसी बीच चौकीदार पिंटू ने शोर मचा कर ग्रामीणों को जुटा लिया और अचानक हमला बोल दिया. प्रभारी वनपाल संजय लकड़ा, फॉरेस्टर राजेश गुप्ता, वनरक्षी रंजीत कुमार यादव, इना यादव, मनोज कुमार और ड्राइवर देवशरण महतो की पिटाई शुरू कर दी. ड्राइवर सहित अन्य की वन कर्मियों ने किसी तरह गाड़ी में घुसकर अपनी जान बचाई. हालांकि इसके बाद भी चौकीदार पिंटू सहित अन्य ग्रामीणों ने ड्राइवर और वन कर्मियों की लाठी डंडे से पिटाई की.

NEET Paper Leak मामले में अदालत ने 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए, 25 नवंबर से शुरू होगी सुनवाई

सूचना मिलने पर मनातू थाना प्रभारी निर्मल उरांव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और वन कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला. चालक की आंख सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई है. अन्य वनकर्मी का स्थानीय स्तर पर इलाज किया गया। इस संबंध में चौकीदार सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी है.

JAMSHEDPUR NEWS:टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

NEET Paper Leak मामले में अदालत ने 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए, 25 नवंबर से शुरू होगी सुनवाई

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

November 22, 2026

CM हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की जल्द नियुक्ति का अनुरोध किया, CJI को लिखा पत्र

November 22, 2026
Recent Post

NEET Paper Leak मामले में अदालत ने 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए, 25 नवंबर से शुरू होगी सुनवाई

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

November 22, 2026

CM हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की जल्द नियुक्ति का अनुरोध किया, CJI को लिखा पत्र

November 22, 2026

Cyber Crime: मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर 22 हजार लोगों से 20 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले साइबर गिरोहों का भंडाफोड़, झारखंड समेत चार राज्यों से 22 लोग गिरफ्तार

November 22, 2026

Jharkhand: शर्मनाक! सफाईकर्मी की मौत के बाद कचरा गाड़ी से अस्पताल पहुंची लाश, निगम के बेसमेंट में खड़े हैं 3 शव वाहन

November 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group