Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में मनाया गया “कारगिल विजय दिवस”! स्वर्ण पदक विजेता स्नेहा कुमारी को किया गया सम्मानित
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में मनाया गया “कारगिल विजय दिवस”! स्वर्ण पदक विजेता स्नेहा कुमारी को किया गया सम्मानित

    News DeskBy News DeskJuly 26, 2025Updated:July 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    पोखारी स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में “कारगिल विजय दिवस” को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

    कार्यक्रम की शुरुआत साई वंदना और राष्ट्रगान के साथ हुई। सरस्वती वंदना की प्रस्तुति के रूप में विश्वविद्यालय के छात्र ने भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने समस्त दर्शकों का मन मोह लिया।

    READ MORE :Jamshedpur News :नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) पर एक आधारित कार्यशाला का आयोजन

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    “कारगिल विजय दिवस” के अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी की कमरेके विभाग की रिसर्च स्कॉलर और भारत देश की शान झारखण्ड की पहली महिला स्ट्रेंथ लिफ्टिंग स्नेहा कुमारी उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए छात्रों को प्रेरित किया और कहा,”जहां चाह है, वहां राह है। यदि आप किसी मंज़िल के लिए अडिग रहे, वह आपको अवश्य मिलेगी”। सोलो सिंगिंग, ग्रुप डांस, सोलो डांस, स्कीट, मोनो ऐक्ट, मेंहदी डिज़ाइन, फायरलेस कुकिंग, पोस्टर मेकिंग, प्रस्तुति प्रदर्शन जैसी विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

    नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी, जमशेदपुर ने विश्वविद्यालय की होनहार छात्रा स्नेहा कुमारी को उनके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने पर गरिमापूर्ण समारोह में सम्मानित किया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री मदन मोहन सिंह ने उन्हें ₹40,000/- की सम्मान राशि प्रदान की और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी।

    स्नेहा कुमारी ने हाल ही में थाईलैंड के पटाया में आयोजित 12वीं इंटरनेशनल स्ट्रेंथ लिफ्टिंग एंड इंक्लाइंड बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2025 में भाग लिया, जहाँ उन्होंने 52 किलोग्राम कैटेगरी में 162.5 किलोग्राम वजन उठाकर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत कर देश और राज्य का नाम रोशन किया।

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर क्विज, ‘चाणक्य’ टीम विजेता

    इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ स्नेहा कुमारी बनीं झारखंड की पहली महिला, जिन्होंने इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। इस अवसर पर कुलाधिपति श्री मदन मोहन सिंह ने कहा, “स्नेहा कुमारी ने अथक परिश्रम, संकल्प और आत्मविश्वास के बल पर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। वह विश्वविद्यालय, राज्य और देश के लिए गर्व का विषय हैं। नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी सदैव ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करती रही है और आगे भी करेगी।”

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news Kargil Vijay Diwas 2025 Sneha Kumari Gold Medal Thailand इंटरनेशनल चैंपियन स्नेहा कारगिल विजय दिवस जमशेदपुर जमशेदपुर यूनिवर्सिटी कार्यक्रम झारखंड की पहली महिला गोल्ड मेडलिस्ट नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग इंडिया 2025 स्नेहा कुमारी सम्मान स्नेहा कुमारी स्ट्रेंथ लिफ्टर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group