Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :भागवत कथा का श्रवण करने से राजा परीक्षित का हुआ उत्थान -मयंक महाराज
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :भागवत कथा का श्रवण करने से राजा परीक्षित का हुआ उत्थान -मयंक महाराज

    बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का दूसरा दिन
    News DeskBy News DeskJuly 23, 2025Updated:July 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित श्री श्री सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के दूसरे दिन बुधवार को भागवत भ्रमर आचार्य श्री मयंक जी महाराज ने व्यासपीठ से कुन्ती एवं भीष्म स्तुति, वराह अवतार एवं कपिलोपाख्यान देवहुति चरित्र कथा की महिमा का प्रसंग परीक्षित जन्म और कपिल अवतार की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि कभी भी किसी महात्मा का अपमान नहीं करना चाहिए। यदि हम अगर किसी संत का अपमान करते है तो भागवत प्राप्ति में बाधा डालती हैं। भागवत के जो मुख्य श्रोता है राजा परीक्षित, उनको श्राप के कारण श्री सुखदेवजी ने सात दिन की भागवत कथा श्रवण करायी। जिससे उनका उत्थान हो गया। श्री श्याम भटली परिवार जमशेदपुर एवं भयली महिला मंडल सोनारी द्धारा संयुक्त रूप आयोजित भागवत कथा में व्यास पीठ से कथावाचक ने आगे कहा कि भगवान विष्णु ने पांचवा अवतार कपिल मुनि के रूप में लिया।

    READ MORE :बरकाकाना के बजाय अब रांची रोड स्टेशन पर रुकेगी 6 ट्रेनें, समयबचत और सुविधा दोनों

    भगवान उसी ह्रदय में वास करते हैं, जिसका मन गंगा की तरह साफ हो। मनुष्य जीवन का महत्व समझते हुए भगवान की भक्ति में अधिक से अधिक समय देना चाहिए। कथा व्यास ने भागवत कथा सुनने से जीव का ही नहीं अपितु धुंधकारी जैसे प्रेत का भी कल्याण करके उसे परम् गति प्रदान कर देता है। जैसे गंगा लोगों को पवित्र करती है वैसे कथा गंगा लोको को पवित्र करती है। कथा श्रवण मात्र से अज्ञान समाप्त होकर ज्ञान प्राप्त होता है। ये कथा भक्ति, ज्ञान वैराग्य को पुष्ट करती है ओर जीव और जीवन को मंगल बनाती है दूसरे दिन बुधवार को मुख्य यजमान के रूप में धीरज चौधरी, मनोज खेमका, मनीष सिंघानिया, बसंत हारनाथका, मदन अग्रवाल, बिसु नरेड़ी, बंटी चांगिल, अशोक चौधरी, अनिल चौधरी, सुनील रूस्तोगी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    READ MORE :Jharkhand Highcourt: न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने झारखंड हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ, सीएम हेमंत सोरेन, अर्जुन मुंडा समेत ये रहे मौजूद

    महाराज जी तीसरे दिन गुरूवार को धु्रव चरित्र, पुरन्जन उपाख्यान, अजामिल चरित्र एवं नरसिंह अवतार कथा की महिमा का प्रसंग सुनायेंगे। इसका आयोजन श्री श्याम भटली परिवार जमशेदपुर एवं भयली महिला मंडल सोनारी द्धारा संयुक्त रूप से किया जा रहा हैं। कथा में बड़ी संख्या में पधारकर कथा प्रेमियों द्वारा निष्ठा एवं भाव पूर्वक प्रभु कथा का रसपान किया गया।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news अजामिल की कथा कपिल अवतार कथा जमशेदपुर धार्मिक आयोजन ध्रुव चरित्र कथा बिष्टुपुर कथा आयोजन भागवत कथा 2025 भागवत साप्ताहिक कथा मयंक जी महाराज कथा श्री श्याम भटली परिवार श्रीमद भागवत कथा जमशेदपुर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group