Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में 9–23 मार्च तक कुष्ठ रोग खोज अभियान (चक्र-2), घर-घर सर्वे कर होगी पहचान
    Breaking News

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में 9–23 मार्च तक कुष्ठ रोग खोज अभियान (चक्र-2), घर-घर सर्वे कर होगी पहचान

    News DeskBy News DeskFebruary 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला में 09 मार्च 2026 से 23 मार्च 2026 तक कुष्ठ रोग खोज अभियान (चक्र-2) पखवाड़ा चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य संभावित मरीजों की जल्द पहचान कर समय पर उपचार सुनिश्चित करना है, ताकि दिव्यांगता से बचाव हो सके।जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने बताया कि “कुष्ठ रोग की शीघ्र पहचान और उपचार से स्थायी दिव्यांगता रोकी जा सकती है।”

    घर-घर सर्वे, संदिग्धों को भेजा जाएगा स्वास्थ्य केंद्र

    अभियान के तहत सहिया एवं एक पुरुष कार्यकर्ता की टीम बनाकर घर-घर सर्वे किया जाएगा। संदेहास्पद मरीजों की पहचान कर उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में जांच और उपचार हेतु भेजा जाएगा।सबल सेंटर, साकची में शहरी सहियाओं को कुष्ठ रोग के लक्षण, उपचार एवं भ्रांतियों के बारे में प्रशिक्षित किया गया।

    आंगनवाड़ी और स्कूल भी होंगे शामिल

    इस बार अभियान में सभी आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिका के साथ-साथ प्रत्येक स्कूल से एक पुरुष एवं एक महिला शिक्षक को भी शामिल किया जाएगा। उन्हें रोग के लक्षण, इलाज की प्रक्रिया और समाज में फैली गलत धारणाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

    विभागीय समन्वय पर जोर

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रखंड समन्वय समिति की बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करें, ताकि अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके।

    प्रशिक्षण में रहे उपस्थित

    कुष्ठ रोग प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. राजीव लोचन महतो के साथ अचिकित्सा सहायक अमरेश मिश्रा, अर्बन बीटीटी सुमी हांसदा एवं टेनिक महतो उपस्थित रहे।

    कुष्ठ रोग के प्रमुख लक्षण

    • त्वचा पर हल्के या सफेद धब्बे

      Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    • सुन्नपन या संवेदना में कमी

    • हाथ-पैर में कमजोरी

    • घाव का देर से भरना

    स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    कुष्ठ रोग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group