Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: मानगो में लड़की से मोबाइल छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार, CCTV से पुलिस ने पकड़ा
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो में लड़की से मोबाइल छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार, CCTV से पुलिस ने पकड़ा

News DeskBy News DeskSeptember 22, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 15 (ब्रह्म पथ) के पास लड़की से मोबाइल छिनतई के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से छिनतई किया गया मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और वारदात के समय पहनी गई शर्ट बरामद की है।

CCTV फुटेज से हुई आरोपी की पहचान

पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2:35 बजे बाइक सवार एक व्यक्ति ने जवाहर नगर रोड नंबर 15 के पास लड़की का मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गया। शिकायत के आधार पर मानगो थाना में कांड संख्या 201/2026 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की। इसके बाद वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक (मु.-01, पूर्वी सिंहभूम) ऋषभ त्रिवेदी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

टीम ने सूचना के आधार पर जवाहर नगर रोड नंबर 14 के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कलामुद्दीन उर्फ कलाम (26 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह:

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

  • पिता: नयाजुद्दीन
  • निवासी: गौस नगर, बेल चौक
  • थाना: कपाली ओपी
  • जिला: सरायकेला-खरसावां

का रहने वाला है।

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार कलामुद्दीन के खिलाफ पहले से भी विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें साकची और आजादनगर थाना क्षेत्र के मामले शामिल हैं।

साकची थाना कांड संख्या 114/2019 में धारा 356/379/411 भादवि के तहत मामला दर्ज है।

वहीं आजादनगर थाना कांड संख्या 57/2025 में धारा 126(2)/115(2)/304/3(5) BNS तथा आजादनगर थाना कांड संख्या 76/2025 में धारा 126(2)/115(2)/74/303(2)/352/351(2)/3(5) BNS के तहत मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

मोबाइल, बाइक और शर्ट बरामद

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर निम्न सामान बरामद किया है:

  • मोबाइल: रोज गोल्ड रंग का Realme एंड्रॉयड स्मार्टफोन
  • मोटरसाइकिल: काले रंग की Hero Xtreme 160R, रजिस्ट्रेशन नंबर JH05EH-0465
  • कपड़े: हल्के क्रीम रंग की फुल शर्ट

पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल का इस्तेमाल मोबाइल छिनतई की घटना में किया गया था, जबकि बरामद शर्ट घटना के समय आरोपी द्वारा पहनी गई थी।

छापेमारी टीम में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

कार्रवाई में सहायक पुलिस अधीक्षक ऋषभ त्रिवेदी, मानगो थाना प्रभारी बिरेन्द्र कुमार, पु०अ०नि० मो. जफर अली, पु०अ०नि० रवि शंकर कुमार, पु०अ०नि० महेन्द्र कुमार, पु०अ०नि० चन्दन कुमार, स०अ०नि० योगेन्द्र राम तथा आरक्षी मेराज आलम और दिलीप कुमार अध्याय शामिल रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

November 11, 2026

RAILWAY NEWS: दीपावली-छठ पर रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए SECR का बड़ा इंतजाम, 24 घंटे निगरानी को डिजिटल वार रूम

November 11, 2026
Recent Post

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

November 11, 2026

RAILWAY NEWS: दीपावली-छठ पर रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए SECR का बड़ा इंतजाम, 24 घंटे निगरानी को डिजिटल वार रूम

November 11, 2026

CHANDIL NEWS: दीपावली मिलन समारोह में मारवाड़ी घूमर पर जमकर थिरकीं महिलाएं, भजनों और बॉलीवुड गीतों ने बांधा समां

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टीएमएच में मरीजों और परिजनों को मिलेगी मुफ्त ‘सेवा सवारी’, चार नई सुविधाओं की शुरुआत

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group