Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: सरयू राय ने 13 करोड़ की लंबित योजनाओं के क्रियान्वयन पर उठाए सवाल, एक सप्ताह में काम शुरू करने की मांग
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: सरयू राय ने 13 करोड़ की लंबित योजनाओं के क्रियान्वयन पर उठाए सवाल, एक सप्ताह में काम शुरू करने की मांग

    News DeskBy News DeskJuly 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम की लगभग 13 करोड़ रुपये लागत वाली 38 विकास योजनाओं का कार्य एक सप्ताह के भीतर शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और सामूहिक शिलान्यास भी किया जा चुका है, इसके बावजूद कार्य रुका हुआ है। उन्होंने इसे गंभीर मामला बताते हुए प्रशासन से सभी बाधाओं को दूर कर योजनाओं का तत्काल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

    उपायुक्त के साथ बैठक में उठा योजनाओं का मुद्दा

    सरयू राय ने बताया कि चार दिन पूर्व उन्होंने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से मुलाकात की थी। इस दौरान बैठक में मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के नगर आयुक्त एवं उप नगर आयुक्त तथा टाटा स्टील यूआईएसएल के महाप्रबंधक भी मौजूद थे। बैठक में शहर की जनसुविधाओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई।

    38 परियोजनाओं का काम रुका, कई का शिलान्यास भी हो चुका

    विधायक के अनुसार, मानगो नगर निगम चुनाव से पहले लगभग 13 करोड़ रुपये की 38 योजनाओं की निविदाएं पूरी हो चुकी थीं और उनका शिलान्यास भी उनके तथा सांसद प्रतिनिधि की उपस्थिति में किया गया था। इनमें नित्यानंद कॉलोनी की जल निकासी योजना, चार बड़े नालों का निर्माण, दो प्रमुख सड़क परियोजनाएं तथा 32 छोटी-बड़ी सड़क एवं नाली निर्माण योजनाएं शामिल हैं।

    Adityapur: आदित्यपुर में रिहायशी इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत

    उन्होंने बताया कि चार बड़े नालों की अनुमानित लागत 2.44 करोड़ रुपये, दो सड़क परियोजनाओं की लागत 6.14 करोड़ रुपये तथा अन्य 32 योजनाओं की लागत लगभग 3.53 करोड़ रुपये है। कुछ परियोजनाओं पर कार्य शुरू होने के बाद भी उसे रोक दिया गया।

    ‘प्रशासनिक बाधा हो तो दूर करें, विकास कार्य नहीं रुकने चाहिए’

    सरयू राय ने कहा कि यदि किसी योजना में प्रशासनिक या तकनीकी अड़चन है तो उसे नियमानुसार दूर किया जाना चाहिए, लेकिन विकास कार्यों को अनावश्यक रूप से रोकना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि योजनाओं का रुकना राजनीतिक हस्तक्षेप का परिणाम है और वैधानिक प्रशासन में असंवैधानिक दखल स्वीकार्य नहीं होना चाहिए।

    Congress Protest: कांग्रेस ने सभी 24 जिजिलों में खनिज कानून के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

    ‘नगर निगम संविधान और कानून के अनुसार ही चले’

    विधायक ने कहा कि मानगो नगर निगम को झारखंड नगरपालिका अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप कार्य करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे किसी भी प्रकार के अनुचित या गैर-वैधानिक दबाव में न आएं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति, चाहे वह किसी भी राजनीतिक या व्यक्तिगत संबंध वाला क्यों न हो, अधिकारियों पर अनुचित दबाव डालने का प्रयास करे तो उसे स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।

    सरयू राय के अनुसार, उपायुक्त ने भी बैठक में यह राय व्यक्त की कि यदि कोई बाधा है तो उसे दूर कर सभी योजनाओं का कार्य शीघ्र शुरू कराया जाना चाहिए, ताकि जनता को समय पर विकास कार्यों का लाभ मिल सके।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    13 Crore Projects breaking news Civic Development Civic Projects Deputy Commissioner Meeting Development Projects Drainage Project east singhbhum Foundation Stone Google Discover Google News Infrastructure Infrastructure Projects Jamshedpur news Jamshedpur West MLA Jharkhand Municipal Act Jharkhand news Jnac latest Jamshedpur news Local Governance Mango municipal Corporation MANGO NEWS Municipal Administration Municipal Corporation Public Works Road Construction Saryu Roy Tata Steel UISL Tender Process urban development
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर में रिहायशी इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत

    August 28, 2026

    Congress Protest: कांग्रेस ने सभी 24 जिजिलों में खनिज कानून के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

    August 28, 2026

    Tata motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने पेश की नई ब्रांड पहचान ‘टाटा.कार्स’

    August 28, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर में रिहायशी इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत

    August 28, 2026

    Congress Protest: कांग्रेस ने सभी 24 जिजिलों में खनिज कानून के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

    August 28, 2026

    Tata motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने पेश की नई ब्रांड पहचान ‘टाटा.कार्स’

    August 28, 2026

    HighCourt Dicision: हाईकोर्ट ने थानों में CCTV लगाने के आदेश का पालन नहीं होने पर नाराजगी जताई, DGP को अवमानना नोटिस जारी

    August 28, 2026

    Jharkhand: झारखंड सरकार ने नेपाल में आई बाढ़ से प्रभावित राज्य के लोगों के बारे में जानकारी मांगी

    August 28, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group