Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :परमात्मा की कृपा बनी रहे -मरते दम तक सेवक की भूमिका में रहना चाहता हूँ – काले
    Breaking News

    Jamshedpur News :परमात्मा की कृपा बनी रहे -मरते दम तक सेवक की भूमिका में रहना चाहता हूँ – काले

    हर हर महादेव सेवा संघ का कंबल वितरण अभियान जारी
    News DeskBy News DeskDecember 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    jamshedpur: भीषण शीतलहर और कड़ाके की ठंड के बीच हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा हर साल की तरह जरूरतमंदों के लिए व्यापक कंबल वितरण अभियान चलाया जा रहा है। संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में यह सेवा कार्य आज 10 नं. बस्ती, मुखी बस्ती, ट्युब बारीडीह, हरिजन बस्ती, राधिका नगर, टेल्को, गोलमुरी, दुसाध समाज भवन, दुमूहानी बस्ती, बलराम भट्टा, खुटांडीह, खस्सी लाइन, सोनारी सहित विभिन्न क्षेत्रों में संपन्न हुआ।

    विदित हो कि यह अभियान समाज के अंतिम पायदान पर खड़े असहाय, बुजुर्ग एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित कर उन्हें कड़ाके की ठंड से राहत प्रदान करने, उन्हें यह अहसास दिलाने कि हर हर महादेव सेवा संघ उनके साथ हमेशा खड़ा है, आदि मार्मिक भावना के साथ चलाया जाता है। सर्द रातों में जरूरत मंद लोगों को सुरक्षा और सुकून मिलता है।

    स्थानीय नागरिकों एवं लाभार्थियों ने सेवा संघ के इस मानवीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि कड़ाके की ठंड केवल मौसम की कठिनाई नहीं होती, बल्कि उन लोगों के लिए जीवन की सबसे बड़ी परीक्षा बन जाती है जिनके पास ठंड से बचने के साधन नहीं होते। ऐसे समय में सेवा ही सच्चा धर्म बन जाती है। हर हर महादेव सेवा संघ का यह प्रयास किसी उपकार का नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारे नैतिक कर्तव्य का निर्वहन है। जब किसी बुजुर्ग के कांपते हाथों में कंबल पहुंचता है और उसके चेहरे पर संतोष की मुस्कान दिखाई देती है, वही क्षण हमारी वर्षों की सेवा को सार्थक बना देता है। संघ का संकल्प है कि इस कठोर सर्दी में कोई भी जरूरतमंद स्वयं को अकेला न महसूस करे।

    इस सेवा अभियान को सफल बनाने में धनुर्धर त्रिपाठी, माला त्रिपाठी, ओंकार पांडेय, रूबी ठाकुर, महेंद्र महतो, अखिलेश पांडे, चंदेश्वरी प्रसाद सिंह, किशोर ओझा, मुरारी लहेरी, सोम कपूर दास, सुनील दास, उदय ठाकुर, पुरस्कार सेठ, लक्ष्मी कर्मकार, राजेश बारी, लखन, लाल बाबू सोनी, राजकुमार सिंह, महावीर कर्मकार, बुद्धेश्वर कर्मकार, उमेश दुबे, ओम प्रकाश बंटी, भोला लोधी, संदीप मुखी, त्रिनाथ मुखी, बिट्टू मुखी, शंकर मुखी, आशीष मुखी, नितिन मुखी, सुन्नी मुखी, विशाल, मोहन, गौतम, गौरी देवी, पूर्णिमा देवी, सिकंदर लाल, डॉ. अशोक पासवान सहित अन्य सहयोगियों का सराहनीय सहयोग मिला।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Aid for underprivileged Amarpreet Singh Kale Blanket Distribution Blanket distribution program Citizens support cold wave relief Community Service Community support Elderly support Empowered society Happiness of needy Har Har Mahadev Seva Sangh Help for needy Human welfare Humanitarian effort Inspiration for society Jamshedpur service campaign Local cooperation Poor welfare Protection from cold Relief from cold Service drive Jamshedpur Service is dharma Serving humanity Social awareness Social Responsibility Social Service Winter assistance Winter Relief Winter support अमरप्रीत सिंह काले कंबल वितरण कंबल वितरण कार्यक्रम गरीब कल्याण जमशेदपुर सेवा अभियान जरूरतमंदों की खुशी जरूरतमंदों की मदद जरूरतमंदों के लिए सहायता ठंड में राहत ठंड में सहायता ठंड से राहत ठंड से सुरक्षा नागरिकों का समर्थन बुजुर्ग सहायता मानव कल्याण मानवता की सेवा मानवीय प्रयास शीतलहर राहत समाज के लिए प्रेरणा समाज सेवा सर्दियों में सहयोग सशक्त समाज सामाजिक जागरूकता सामाजिक जिम्मेदारी सामुदायिक सहयोग सामुदायिक सेवा सेवा अभियान जमशेदपुर सेवा ही धर्म स्थानीय सहयोग हर हर महादेव सेवा संघ
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group