Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति, जमशेदपुर के टेल्को ईस्ट जोन एवं सोनारी वेस्ट जोन की बैठकें संपन्न
Breaking News

Jamshedpur News :केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति, जमशेदपुर के टेल्को ईस्ट जोन एवं सोनारी वेस्ट जोन की बैठकें संपन्न

News DeskBy News DeskSeptember 26, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। आगामी दुर्गा पूजा के सफल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति, जमशेदपुर द्वारा विभिन्न जोन में बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में टेल्को ईस्ट जोन एवं सोनारी वेस्ट जोन की महत्वपूर्ण बैठकें संपन्न हुईं।

टेल्को ईस्ट जोन की बैठक

टेल्को ईस्ट जोन की महत्वपूर्ण बैठक सबूज कल्याण संघ में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति, जमशेदपुर के कार्यकारी अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह ने की एवं संचालन नंदलाल सिंह जी द्वारा की गई

बैठक में बिरसानगर, टेल्को एवं गोविंदपुर थाना प्रभारियों ने पूजा समितियों को आश्वस्त किया कि दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उसके समाधान के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक सहयोग एवं कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के महामंत्री श्री आशुतोष सिंह ने सभी पूजा समितियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पूजा से संबंधित प्रशासनिक अथवा कंपनी से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए समिति संबंधित विभागों एवं कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक पहल करेगी।

बैठक में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अभिभावक श्री रामबाबू सिंह, महामंत्री श्री आशुतोष सिंह, श्री नंदलाल सिंह, श्री चंद्रभान सिंह, श्री प्रमोद तिवारी एवं श्री प्रदीप दास सहित टेल्को, गोविंदपुर एवं बिरसानगर थाना प्रभारी तथा टेल्को ईस्ट जोन की विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में पूजा समितियों द्वारा सड़क, बिजली, प्रकाश व्यवस्था, यातायात, पार्किंग एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। इनमें गेल की पाइपलाइन के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, पेड़ों की ट्रिमिंग, गुड़ाबांधा रोड की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, अवैध पार्किंग, बिरसानगर क्षेत्र की सड़कों की स्थिति तथा बारीडीह बाजार से बिरसानगर जाने वाले मार्ग पर जाम की समस्या शामिल रही।

Jamshedpur News: गोलमुरी में दो दिन में दो अपराध, व्यापारियों ने बाजार बंद कर मांगी सुरक्षा

नवजीवन कॉम्प्लेक्स दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा गेल की पाइपलाइन कार्य से उत्पन्न सड़क संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए गेल के पदाधिकारियों के साथ शीघ्र बैठक करने की मांग की गई। वहीं बिरसानगर जोन नंबर-3 दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा पूजा लाइसेंस में नाम स्थानांतरण में आ रही परेशानियों का मुद्दा भी उठाया गया।

सभी पूजा समितियों ने पूजा पंडालों तक आने-जाने वाले रास्तों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि श्रद्धालुओं को अंधेरे के कारण किसी प्रकार की परेशानी न हो।

सोनारी वेस्ट जोन की बैठक

इसी क्रम में सोनारी वेस्ट जोन की बैठक सोनारी गुरुद्वारा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के अध्यक्ष श्री अचिन्तम गुप्ता ने की। बैठक का संचालन श्री अभिषेक कुमार (मनीष) ने किया।एवं धन्यवाद ज्ञापन बबन शुक्ला जी ने किया

बैठक में सोनारी थाना प्रभारी श्री सुमन जी, डीएसपी श्री मनोज कुमार सहित सोनारी थाना क्षेत्र की विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में श्री इंद्रजीत सिंह, श्री राघवेंद्र मिश्रा, श्री रुद्र प्रताप, श्री विजय वर्धा एवं श्री हर्ष नायडू बिजय वर्जन जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Jamshedpur News: जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा बरामद, युवक गिरफ्तार

बैठक में आगामी दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, विधि-व्यवस्था, बिजली, प्रकाश व्यवस्था, सड़क एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। पूजा समितियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को समिति एवं प्रशासन के समक्ष रखा।

प्रशासनिक अधिकारियों ने पूजा समितियों को आश्वस्त किया कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा तथा पूजा समितियों की समस्याओं के समाधान के लिए समन्वय के साथ कार्य किया जाएगा।

केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे एवं सांस्कृतिक सौहार्द का पर्व है। समिति का उद्देश्य है कि शहर के सभी पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध हो तथा प्रशासन, पूजा समितियों एवं संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ पूजा का आयोजन संपन्न हो।

बैठक के अंत में सभी पूजा समितियों ने आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग एवं समन्वय बनाए रखने का संकल्प लिया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News: गोलमुरी में दो दिन में दो अपराध, व्यापारियों ने बाजार बंद कर मांगी सुरक्षा

September 26, 2026

Jamshedpur News: जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा बरामद, युवक गिरफ्तार

September 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: महिला विश्वविद्यालय में ड्रोन प्रशिक्षण को लेकर MoU, छात्राओं को मिलेंगे करियर अवसर

September 26, 2026
Recent Post

Jamshedpur News: गोलमुरी में दो दिन में दो अपराध, व्यापारियों ने बाजार बंद कर मांगी सुरक्षा

September 26, 2026

Jamshedpur News: जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा बरामद, युवक गिरफ्तार

September 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: महिला विश्वविद्यालय में ड्रोन प्रशिक्षण को लेकर MoU, छात्राओं को मिलेंगे करियर अवसर

September 26, 2026

Jamshedpur News: श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एलुमनाई मीट 2026 का आयोजन

September 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों का दबदबा, कई पदक जीते

September 26, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group