Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :एमजीएम का जलसंकट बन्ना गुप्ता के क्षुद्र राजनीतिक स्वार्थ के कारण खड़ा हुआःसरयू राय
    Breaking News

    Jamshedpur News :एमजीएम का जलसंकट बन्ना गुप्ता के क्षुद्र राजनीतिक स्वार्थ के कारण खड़ा हुआःसरयू राय

    बन्ना ने चुनावी लाभ लेने के लिए पानी की व्यवस्था किये बगैर ही सीएम से करवा दिया उद्घाटन
    News DeskBy News DeskFebruary 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि एमजीएम अस्पताल में पानी का घोर संकट सिर्फ और सिर्फ बन्ना गुप्ता के कारण खड़ा हुआ है। सरयू राय ने यह भी कहा कि चुनावी लाभ लेने के लिए 2024 के विधानसभा चुनाव के 15 रोज पहले उन्होंने आनन-फानन में मुख्यमंत्री से अस्पताल का उद्घाटन करवा दिया और पानी की व्यवस्था की ही नहीं। उन्होंने कहा कि अब मानगो नगर निगम में उनकी पत्नी मेयर का चुनाव लड़ रही हैं। बन्ना गुप्ता मेयरपति बनने के मूड में आ गए हैं। ऐसी स्थिति में ये अजीब लगता है कि उनसे कहा जाए कि वे इसके बारे में स्थिति स्पष्ट करें कि क्यों उन्होंने पानी का इंतजाम किये बिना ही अस्पताल शुरु करवा दिया?

    गुरुवार को एमजीएम अस्पताल का दो घंटे से ज्यादा वक्त तक निरीक्षण करने के बाद सरयू राय ने कहा कि पांच साल तक स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए बन्ना गुप्ता को जानकारी थी कि भवन का निर्माण एलएंडटी कंपनी करा रही थी, तो पानी की व्यवस्था कराने के बारे में एलएंडटी ने क्यों नहीं सोचा? जब पानी की दिक्कत और बढ़ गई तो एमजीएम अस्पताल के लोगों ने पांच डीप बोरिंग करा दी। बरसात के मौसम में तो डीप बोरिंग ने काम किया लेकिन अब गर्मी शुरु हो रही है और डीप बोरिंग से पानी आना कम हो गया है। आने वाले दिनों में डीप बोरिंग से पानी और कम हो जाएगा क्योंकि भू-गर्भ जल लगातार नीचे जा रहा है। यह बड़ी गंभीर समस्या है। मानगो नगर निगम अभी इन्हें पानी दे रहा है लेकिन एमजीएम अस्पताल को रोजाना कम से कम 5 लाख लीटर पानी की जरूरत है। मानगो नगर निगम और डीप बोरिंग के पानी को जोड़ दें तो बमुश्किल 2 लाख लीटर पानी प्रतिदिन मिल पाएगा। ऐसी स्थिति में, जब गर्मी शुरु हो जाएगी, तब अस्पताल कैसे चलेगा?
    सरयू राय ने उस परियोजना को भी देखा, जो एमजीएम में स्वर्णरेखा नदी से पानी खींच कर एमजीएम अस्पताल को देने के लिए बनाई जा रही है। यहां उसका इंटकवेल बन रहा है। वहां के सुपरवाइजर ने उन्हें बताया कि एक से डेढ़ माह में हम लोग इस परियोजना को पूरा करेंगे।

    सरयू राय ने कहा कि उन्होंने सलाह दी थी कि टाटा स्टील का जो पानी डिमना लेक से आ रहा है, उसमें से कुछ पानी फौरी तौर पर एमजीएम अस्पताल ले ले। लेकिन सरकार ने इस दिशा में कोई ठोस प्रयास नहीं किया। उन्होंने डोबो डैम से भी पानी लेने का सुझाव दिया था। वह पानी मिल गया होता तो ये दिक्कत नहीं होती। उन्होंने कहा कि अगर मानगो के लोगों के हक का पानी अस्पताल में जाएगा तो गर्मी के दिनों में क्या होगा? कई मोहल्लों में पानी नहीं पहुंचता। यह एक बड़ा संकट है।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    सरयू राय ने बताया कि बिना पानी के अस्पताल और अस्पताल भवन का काम ठप हो जा रहा है, मरीजों को दिक्कतें हो रही हैं। इसके लिए सिर्फ बन्ना ही दोषी हैं। उद्घाटन के बाद भी उन्होंने विरोध किया था कि शायद ये देश का पहला अस्पताल है, जो पानी की व्यवस्था किये बिना चालू किया जा रहा है। आश्चर्य तो यह है कि पिछले पूरे 5 साल में अस्पताल में पानी कैसे आएगा, इस पर न तो तब के स्वास्थ्य मंत्री ने सोचा, न ही स्वास्थ्य विभाग ने।

    सरयू राय ने कहा कि आज पानी की किल्लत के कारण जो भी दिक्कतें हो रही हैं, उसके लिए बन्ना गुप्ता को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। बन्ना बताएं कि क्षुद्र राजनीतिक लाभ प्राप्त करने के लिए चुनाव के पहले बिना पानी की व्यवस्था किये बिना उन्होंने एमजीएम अस्पताल का उद्घाटन कैसे करा दिया?

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    इसके पूर्व श्री राय ने गुरुवार को एमजीएम अस्पताल का सघन भ्रमण किया। उन्होंने वहां के चिकित्सकों और उप अधीक्षक से वार्ता भी किया। अस्पताल के आईसीयू, हड्डी विभाग, गायनोलॉजी विभाग, ऑपरेशन थियेटर का भी उन्होंने निरीक्षण किया। सभी ने बताया कि एमजीएम अस्पताल में पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण अस्पताल के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। बुधवार को कई अत्यावश्यक ऑपरेशन स्थगित हो गए। गुरुवार को मानगो नगर निगम ने 1.20 लाख लीटर पानी टैंकर से एमजीएम अस्पताल में भेजा, इसके बावजूद आज भी कई ऑपरेशन स्थगित किये गए।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news सरयू राय
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group