Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur NEWS: पूर्वी विधानसभा में बारिश और जलजमाव का विधायक पूर्णिमा साहू ने सांसद विद्युत महतो संग लिया जायजा
    Breaking News

    Jamshedpur NEWS: पूर्वी विधानसभा में बारिश और जलजमाव का विधायक पूर्णिमा साहू ने सांसद विद्युत महतो संग लिया जायजा

    News DeskBy News DeskAugust 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। लगातार हो रही बारिश के कारण जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जलजमाव और उत्पन्न परिस्थितियों का विधायक पूर्णिमा साहू ने सांसद विद्युत वरण महतो के साथ बुधवार को दौरा कर जायजा लिया। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं जरूरतों की जानकारी ली।

    विधायक पूर्णिमा साहू और सांसद विद्युत वरण महतो ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। तत्काल जरूरतों को देखते हुए प्रभावित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।

    राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा

    दौरे के दौरान सांसद और विधायक ने जमशेदपुर अक्षेस के नगर आयुक्त एवं सिटी मैनेजर के साथ क्षेत्र की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी और तेज गति से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि जब तक जलस्तर सामान्य नहीं हो जाता, तब तक प्रभावित लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान देने का निर्देश दिया।

    Jamshedpur NEWS: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर करीम सिटी कॉलेज में फोटोग्राफी वॉक, छात्रों ने सीखी कैमरा तकनीक

    स्थानीय सामुदायिक विकास भवन में जरूरत पड़ने पर प्रभावित परिवारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने को कहा गया है, ताकि जलजमाव के कारण किसी परिवार को असुविधा का सामना न करना पड़े।

    सफाई और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव पर जोर

    विधायक ने कहा कि बारिश के बाद प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों को देखते हुए साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है। सफाई के बाद विभिन्न इलाकों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया जा रहा है, ताकि संक्रमण और जलजनित बीमारियों के खतरे को कम किया जा सके।

    उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मौजूदा स्थिति को देखते हुए प्रशासन के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है। प्रभावित इलाकों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और किसी भी परिवार को परेशानी न हो, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

    Jamshedpur News : मानगो नगर निगम के अधिकारी नियमों के अनुसार काम करें- सरयू राय

    जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई जा रही राहत

    दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी प्रभावित और जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री एवं अन्य आवश्यक सहायता पहुंचाने में जुटे रहे। कार्यकर्ताओं ने स्थानीय स्तर पर प्रभावित लोगों की जरूरतों की जानकारी लेकर सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग किया।

    इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, मिथिलेश साव, अरुण मिश्रा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    affected families Bidyut Baran Mahato Bjp /jamshedpur Bleaching Powder Flood relief Jamshedpur East Assembly Jamshedpur news Jamshedpur Rain Jharkhand news Purnima Sahu Rain Flood Rainfall Jamshedpur Relief Material Rescue Operations Waterlogging
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर करीम सिटी कॉलेज में फोटोग्राफी वॉक, छात्रों ने सीखी कैमरा तकनीक

    August 19, 2026

    Jamshedpur News : मानगो नगर निगम के अधिकारी नियमों के अनुसार काम करें- सरयू राय

    August 19, 2026

    Jamshedpur NEWS: जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, लंबित योजनाओं को तेजी से पूरा करने का निर्देश

    August 19, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर करीम सिटी कॉलेज में फोटोग्राफी वॉक, छात्रों ने सीखी कैमरा तकनीक

    August 19, 2026

    Jamshedpur News : मानगो नगर निगम के अधिकारी नियमों के अनुसार काम करें- सरयू राय

    August 19, 2026

    Jamshedpur NEWS: पूर्वी विधानसभा में बारिश और जलजमाव का विधायक पूर्णिमा साहू ने सांसद विद्युत महतो संग लिया जायजा

    August 19, 2026

    Jamshedpur NEWS: जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, लंबित योजनाओं को तेजी से पूरा करने का निर्देश

    August 19, 2026

    Jamshedpur NEWS: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर सफाई और आपदा प्रबंधन कार्य, JNAC ने बढ़ाई निगरानी

    August 19, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group