Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :जनसमस्याओं को लेकर एक्शन में विधायक पूर्णिमा साहू, टाटा यूआईएसएल अधिकारियों संग की अहम बैठक
    Breaking News

    Jamshedpur News :जनसमस्याओं को लेकर एक्शन में विधायक पूर्णिमा साहू, टाटा यूआईएसएल अधिकारियों संग की अहम बैठक

    News DeskBy News DeskMay 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर मंगलवार को विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील यूआईएसएल के महाप्रबंधक आर.के. सिंह से उनके कार्यालय में बैठक की। इस बैठक में जल प्रबंधन, विद्युत, जन स्वास्थ्य, अपशिष्ट जल प्रबंधन, सड़क एवं भवन निर्माण, पार्क एवं उद्यान विभाग सहित मोहरदा जल शोधन संयंत्र विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत सातों मंडलों के भाजपा अध्यक्ष भी बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा कमांड एरिया अंतर्गत बिजली, पेयजल, सड़क, सीवेज, जलनिकासी, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए इनके त्वरित समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती आबादी और शहरी विस्तार को देखते हुए नागरिक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़, व्यवस्थित एवं जवाबदेह बनाने की आवश्यकता है।

    विधायक पूर्णिमा साहू ने विशेष रूप से बिजली एवं पानी के नए कनेक्शन देने में हो रही देरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा लंबे समय से नए बिजली एवं जल कनेक्शन के लिए आवेदन देने के बावजूद विभागीय प्रक्रियाओं और तकनीकी कारणों के चलते परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि आम नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाया जाए एवं लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

    इसके साथ ही उन्होंने कई क्षेत्रों में लो वोल्टेज, बार-बार बिजली बाधित होने, अनियमित जलापूर्ति, जर्जर सड़कों, सीवेज जाम, नालियों की सफाई एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता जैसी समस्याओं पर भी चिंता जताई। पूर्णिमा साहू ने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय, नियमित मॉनिटरिंग और जवाबदेही सुनिश्चित करना जरूरी है।

    Jamshedpur: टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों के वेतन में 25 हजार तक बढ़ोतरी, 7 साल के लिए समझौता लागू, बढ़ा हुआ वेतन सितंबर में, एरियर नवंबर में मिलेगा

    बैठक में उपस्थित विभिन्न मंडलों के भाजपा अध्यक्षों ने भी अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मांगपत्र सौंपा। मंडल अध्यक्षों ने सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, जलनिकासी, पार्कों के रखरखाव, साफ-सफाई एवं नई आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से जुड़े मुद्दों को उठाया।

    वहीं, टीएस यूआईएसएल के महाप्रबंधक आर.के. सिंह ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में उठाये गए सभी जनसमस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और आश्वस्त किया कि नागरिक सुविधाओं से संबंधित प्रत्येक मुद्दे की विभागवार समीक्षा कर प्राथमिकता के आधार पर ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी एवं लंबित समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

    Weather: पिछले 24 घंटों के दौरान वज्रपात गिरने से चार लोगों की मौत, अगले पांच दिनों तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    बैठक में विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, युवराज सिंह, रंजीत सिंह, विकास शर्मा, रितेश झा, कुमार अभिषेक, बापन बनर्जी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP Mandal Meeting drinking water issue Electricity Problem Jamshedpur Jamshedpur JAMSHEDPUR BJP NEWS Jamshedpur civic issues Jamshedpur East News jamshedpur ki khabar Jamshedpur MLA news Jamshedpur news Jamshedpur today news Public Issues Meeting Purnima Sahu Road Repair Jamshedpur Sewage Problem Tata Steel UISL Tata UISL Meeting urban development Jharkhand Water Supply Problem जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर पूर्वी समाचार टाटा टाटा यूआईएसएल पूर्णिमा साहू बिजली पानी समस्या
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों के वेतन में 25 हजार तक बढ़ोतरी, 7 साल के लिए समझौता लागू, बढ़ा हुआ वेतन सितंबर में, एरियर नवंबर में मिलेगा

    June 27, 2026

    Weather: पिछले 24 घंटों के दौरान वज्रपात गिरने से चार लोगों की मौत, अगले पांच दिनों तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    June 27, 2026

    NEET UG 2026: नीट यूजी की प्रोविजनल आंसर-की जारी, प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए देना होगा 200 रुपये शुल्क

    June 27, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों के वेतन में 25 हजार तक बढ़ोतरी, 7 साल के लिए समझौता लागू, बढ़ा हुआ वेतन सितंबर में, एरियर नवंबर में मिलेगा

    June 27, 2026

    Weather: पिछले 24 घंटों के दौरान वज्रपात गिरने से चार लोगों की मौत, अगले पांच दिनों तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    June 27, 2026

    NEET UG 2026: नीट यूजी की प्रोविजनल आंसर-की जारी, प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए देना होगा 200 रुपये शुल्क

    June 27, 2026

    NML जमशेदपुर क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए तकनीक विकसित करेगा, साइमन इंडिया के साथ किया MOU

    June 27, 2026

    Jamahedpur: पोटका में ब्रेन मलेरिया से 3 बच्चों की मौत, कस्तूरबा स्कूल की छात्राओं समेत 9 नए मरीज मिले

    June 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group