Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: कंचन नगर में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचीं विधायक पूर्णिमा साहू, स्थानीय समस्याएं भी सुनीं
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: कंचन नगर में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचीं विधायक पूर्णिमा साहू, स्थानीय समस्याएं भी सुनीं

News DeskBy News DeskJuly 13, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सोमवार को विधायक पूर्णिमा साहू ने बर्मामाइंस मंडल अंतर्गत कंचन नगर छठ घाट एवं कंचन नगर बस्ती का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा कराए जा रहे पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण और नाली सफाई कार्य का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और समयबद्ध ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया गया।

पेवर ब्लॉक निर्माण की गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने सड़क निर्माण कार्य का बारीकी से अवलोकन किया और अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी विकास योजनाओं को तय समयसीमा के भीतर पूरा करना आवश्यक है, ताकि लोगों को आवाजाही में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

स्थानीय लोगों की मांग पर अधूरे हिस्सों में भी बनेगी सड़क

दौरे के दौरान स्थानीय बस्तीवासियों ने विधायक को बताया कि कंचन नगर के कुछ हिस्सों में अभी तक पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ है। इस पर विधायक ने मौके से ही टाटा स्टील यूआईएसएल के संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर छूटे हुए क्षेत्रों में भी जल्द सड़क निर्माण शुरू कराने को कहा। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शेष स्थानों को भी जल्द परियोजना में शामिल कर निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।

Jamshedpur: बागबेड़ा के श्री दुर्गा ज्वेलर्स में चोरी की बड़ी वारदात, दीवार तोड़कर घुसे चोर; 5 लाख के आभूषण लेकर हो गये फरार, साथ में CCTV का DVR भी ले गए

जनसमस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसा

निरीक्षण के बाद विधायक पूर्णिमा साहू ने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों को सुना। लोगों ने सड़क, जलनिकासी, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाओं से संबंधित मुद्दे उनके समक्ष रखे। विधायक ने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।

‘विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’

पूर्णिमा साहू ने कहा कि क्षेत्र का संतुलित विकास, बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े किसी भी विकास कार्य में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी परियोजनाओं की नियमित निगरानी जारी रहेगी, ताकि लोगों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।

Jamshedpur: आजाद नगर के ओल्ड पुरुलिया रोड में 99 शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान

निरीक्षण के दौरान भाजपा बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सागर राय, शशि सिंह, महेंद्र रजक, प्रदीप मिश्रा, वरुण श्रीवास्तव, उपेंद्र कुमार, संतोष ठाकुर, मिंटू मिश्रा सहित कई स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: बागबेड़ा के श्री दुर्गा ज्वेलर्स में चोरी की बड़ी वारदात, दीवार तोड़कर घुसे चोर; 5 लाख के आभूषण लेकर हो गये फरार, साथ में CCTV का DVR भी ले गए

October 19, 2026

Jamshedpur: आजाद नगर के ओल्ड पुरुलिया रोड में 99 शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान

October 19, 2026

Airtel ने पेश किए Calling और SMS वाले तीन प्लान, 185 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये के रिचार्ज पर मिलेगी यह सुविधा?

October 19, 2026
Recent Post

Jamshedpur: बागबेड़ा के श्री दुर्गा ज्वेलर्स में चोरी की बड़ी वारदात, दीवार तोड़कर घुसे चोर; 5 लाख के आभूषण लेकर हो गये फरार, साथ में CCTV का DVR भी ले गए

October 19, 2026

Jamshedpur: आजाद नगर के ओल्ड पुरुलिया रोड में 99 शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान

October 19, 2026

Airtel ने पेश किए Calling और SMS वाले तीन प्लान, 185 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये के रिचार्ज पर मिलेगी यह सुविधा?

October 19, 2026

RSS नेता, पूर्व उपराष्ट्रपति का रिश्तेदार बता कर 2.41 करोड़ रूपये की ठगी, CBI ने शुरू की कार्रवाई, पांच लोगों पर मामला दर्ज

October 19, 2026

Jharkhand: दुर्गापूजा की खुशियां मातम में बदलीं, प्रसाद बनाते समय सिलिंडर ब्लास्ट से चाची-भतीजी की मौत

October 19, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group