Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :दिशोम बाहा पर्व पर विधायक संजीव सरदार ने टेका माथा, आस्ता चिंगड़ीया में मारांग बुरु से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना
    Breaking News

    Jamshedpur News :दिशोम बाहा पर्व पर विधायक संजीव सरदार ने टेका माथा, आस्ता चिंगड़ीया में मारांग बुरु से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

    News DeskBy News DeskMarch 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : पोटका विधानसभा अंतर्गत डुमरिया प्रखंड के आस्ता चिंगड़ीया में आदिवासी संथाल समुदाय के दिशोम बाहा पर्व के अवसर पर घाटी बुरू दिशोम ज़ाहेरगाड़ बाहा बोंगा कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार शामिल हुए और मारांग बुरु के समक्ष माथा टेक कर ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की।

    पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब

    पर्व के दौरान पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़ों और सांस्कृतिक उल्लास के बीच समुदाय की आस्था और एकजुटता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। बाहा पर्व को प्रकृति पूजा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक माना जाता है। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर प्रकृति एवं पूर्वजों के प्रति श्रद्धा प्रकट की।

    Tata Steel: टाटा स्टील झारखंड में विभिन्न परियोजनाओं पर 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी,  2,000 नौकरियां सृजित होंगी

    संस्कृति हमारी पहचान, इसकी रक्षा हमारी ज़िम्मेदारी : संजीव सरदार

    मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि बाहा पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति, प्रकृति के प्रति श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि परंपराओं को सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

    Railway: आज से 27 जुलाई तक आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी आसनसोल-टाटानगर की दो मेमू ट्रेन

    कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख गंगामणी हांसदा, पंचायत मुखिया तपन मुर्मू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, प्रखंड सचिव जयपाल सिंह मुर्मू, झामुमो नेता भगत बास्के, माझी बाबा गण, नायके बाबा एवं कमेटी सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Dishom Baha Festival Dumaria Potka Jaher Garh Baha Bonga Marang Buru Worship Sanjeev Sardar MLA Santhal Community Festival tribal culture Jharkhand आदिवासी संस्कृति झारखंड जाहेरगढ़ बाहा बोंगा डुमरिया पोटका दिशोम बाहा पर्व मारांग बुरु पूजा संजीव सरदार विधायक संथाल समुदाय पर्व
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील झारखंड में विभिन्न परियोजनाओं पर 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी,  2,000 नौकरियां सृजित होंगी

    July 21, 2026

    Railway: आज से 27 जुलाई तक आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी आसनसोल-टाटानगर की दो मेमू ट्रेन

    July 21, 2026

    Rail accident: नयी दिल्ली मार्ग पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, 53 यात्री ट्रेनें रद्द, कई के मार्ग बदले

    July 21, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील झारखंड में विभिन्न परियोजनाओं पर 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी,  2,000 नौकरियां सृजित होंगी

    July 21, 2026

    Railway: आज से 27 जुलाई तक आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी आसनसोल-टाटानगर की दो मेमू ट्रेन

    July 21, 2026

    Rail accident: नयी दिल्ली मार्ग पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, 53 यात्री ट्रेनें रद्द, कई के मार्ग बदले

    July 21, 2026

    Share Bazar: विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से सेंसेक्स, निफ्टी कमजोर, इन कंपनियों के शेयर सबसे अधिक नुकसान में

    July 21, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा में सरकारी संपत्तियों की अवैध खरीद-बिक्री,अतिक्रमण एवं अवैध भवन निर्माण,फिर भी झारखंड राज्य आवास बोर्ड प्रशासन खामोश!

    July 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group