Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :चिलचिलाती धूप में सड़क पर उतरे विधायक संजीव सरदार, बागबेड़ा जलापूर्ति योजना का किया निरीक्षण
    Breaking News

    Jamshedpur News :चिलचिलाती धूप में सड़क पर उतरे विधायक संजीव सरदार, बागबेड़ा जलापूर्ति योजना का किया निरीक्षण

    News DeskBy News DeskMay 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : शनिवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत चर्चित बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर घाघीडीह एवं गीड्डीझोपड़ी क्षेत्र का निरीक्षण किया। चिलचिलाती धूप के बावजूद विधायक स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर योजना के कार्यों का बारीकी से अवलोकन करते नजर आए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ पेयजल विभाग के भागीरथ कुमार एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ उन्होंने पाइपलाइन, कनेक्शन एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया।

    15 जून की समयसीमा को लेकर विधायक गंभीर

    निरीक्षण के दौरान विधायक संजीव सरदार ने कहा कि हाल ही में हुई विभागीय बैठक में 15 जून तक बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को शुरू करने का निर्णय लिया गया था। उसी तय शेड्यूल के अनुसार कार्य हो रहा है या नहीं, इसे सुनिश्चित करने के लिए वे खुद मैदान में उतरकर निरीक्षण कर रहे हैं। विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि योजना से जुड़े सभी कार्य युद्धस्तर पर पूरे किए जाएं ताकि क्षेत्र की जनता को जल्द से जल्द स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि वर्षों से पेयजल संकट झेल रहे ग्रामीणों को इस योजना से बड़ी राहत मिलने वाली है।

    Jamahedpur. बागबेड़ा डीबी रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कहर बरपाया, कई को रौंदा, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

    जनता को राहत दिलाने के लिए लगातार की जा रही मॉनिटरिंग – संजीव सरदार

    विधायक ने कहा कि बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है और वे लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक बाधा की जानकारी तुरंत दें ताकि उसका त्वरित समाधान किया जा सके। विधायक ने यह भी कहा कि हेमंत सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है और जलापूर्ति योजना इसका बड़ा उदाहरण है।

    JPSC Dicision: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 समेत सभी प्रस्तावित परीक्षाओं पर अगले आदेश तक लगी रोक

    निरीक्षण के दौरान सहयक अभियंता शिव कुमार, जूनियर इंजीनियर राहुल टुडू समेत झामुमो के कई नेता, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur jamshedpur ki khabar Jamshedpur news Jamshedpur today news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamahedpur. बागबेड़ा डीबी रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कहर बरपाया, कई को रौंदा, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

    July 23, 2026

    JPSC Dicision: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 समेत सभी प्रस्तावित परीक्षाओं पर अगले आदेश तक लगी रोक

    July 23, 2026

    Railway: लोको पायलट की सूझबूझ से ट्रेन दुर्घटना टली, रेल पटरी पर रखा था लोहे का पाइप, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

    July 23, 2026
    Recent Post

    Jamahedpur. बागबेड़ा डीबी रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कहर बरपाया, कई को रौंदा, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

    July 23, 2026

    JPSC Dicision: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 समेत सभी प्रस्तावित परीक्षाओं पर अगले आदेश तक लगी रोक

    July 23, 2026

    Railway: लोको पायलट की सूझबूझ से ट्रेन दुर्घटना टली, रेल पटरी पर रखा था लोहे का पाइप, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

    July 23, 2026

    NEET प्रश्नपत्र लीक मामले पर PM Modi बोले: युवाओं का हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, उनके भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शेंगे

    July 23, 2026

    Share Bazar: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल से शेयर बाजार गिरा, सेंसेक्स,निफ्टी में गिरावट

    July 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group