Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS ;सदन में विधायक संजीव सरदार ने पोटका–डुमरिया के रैयतदारों को शीघ्र मुआवज़ा भुगतान की मांग रखी
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS ;सदन में विधायक संजीव सरदार ने पोटका–डुमरिया के रैयतदारों को शीघ्र मुआवज़ा भुगतान की मांग रखी

    विधानसभा में बोले विधायक संजीव सरदार — किसानो की ज़मीन पर सड़क बना दी गई लेकिन अंचलाधिकारी के सत्यापन के बावजूद रैयतदारों को मुआवज़ा नहीं दिया गया
    News DeskBy News DeskDecember 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR : पोटका विधानसभा क्षेत्र के पोटका एवं डुमरिया प्रखंड में पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल जमशेदपुर द्वारा कई महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं पुनर्निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। अधिकांश सड़कें 80 से 90 प्रतिशत तक तैयार हो चुकी हैं, जिससे आने वाले समय में दोनों प्रखंडों को आवागमन के क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलने वाला है। लेकिन इन योजनाओं के लिए जिन रैयतदारों की भूमि अधिग्रहित की गई, उन्हें अब तक मुआवज़ा राशि का भुगतान नहीं हो सका है।

    रैयतदारों की जमीन का सत्यापन पूरा, पर भुगतान अटका

    विधायक संजीव सरदार ने सदन में बताया कि अंचलाधिकारी पोटका द्वारा भूमि का सत्यापन कार्य पूरी तरह से पूरा कर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के कार्यालय को रिपोर्ट भेज दी गई है। इसके बावजूद रैयतों को उनका वैधानिक मुआवज़ा नहीं मिल पाया है, जिससे प्रभावित किसान और ग्रामीण लगातार परेशान और प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं। विधानसभा के शून्यकाल में अपनी बात रखते हुए विधायक संजीव सरदार ने सदन के माध्यम से सरकार से आग्रह किया कि अधिग्रहित भूमि का मुआवज़ा भुगतान तत्काल कराया जाए ताकि रैयतदार किसानों और ग्रामीणों को उनका हक मिल सके।

    ED की कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कार्रवाई, कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की, चांडिल के प्लांट के नाम पर लिए थे 290 करोड़

    पोटका एवं डुमरिया प्रखंड के निम्नलिखित पथों के निर्माण कार्य हेतु कई रैयतदारों की भूमि अधिग्रहित की गई थी, जिसका मुआवज़ा भुगतान अभी तक नहीं हुआ है:

    1. पोटका प्रखंड अंतर्गत पिछली से शंकरदा, दामूडीह, पाथरचाकड़ी होते हुए सुंदरनगर – जादूगोड़ा मुख्य पथ बानाडूंगरी भाया दामूडीह चौक लोवाडीह, चेमाईजुड़ी, धिरोल, बांगो, मेसोगोड़ा भाया धिरोल, खांचीबिल होते हुए हाता – जादूगोड़ा मुख्य पथ सावनाडीह (कालिकापुर) तक चौड़ीकरण, मजबूतीकरण / पुनार्निर्माण कार्य ।

    CAPF में नेतृत्व भूमिका के लिए IPS अधिकारियों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया

    2. डुमरिया प्रखंड अंतर्गत भागाबंदी से बेसारपहाड़ी, सालगाडीह, दामूकोचा भाया भीतरआमदा, फुलझरी होते हुए उड़ीसा सीमा तक चौड़ीकरण, मजबूतीकरण / पुनार्निर्माण कार्य ।

    3. पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली से डुमरिया तक चौड़ीकरण, मजबूतीकरण / पुनार्निर्माण कार्य।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    farmer compensation Jamshedpur Political News land acquisition issue land compensation mla sanjeev sardar pending land compensation Potka Dumaria development news Potka Dumaria road construction Road Construction Department Jamshedpur Zero Hour Assembly अधिग्रहित भूमि भुगतान किसान मुआवज़ा भुगतान पथ निर्माण विभाग जमशेदपुर पोटका डुमरिया development पोटका डुमरिया सड़क निर्माण भूमि अधिग्रहण समस्या रैयतदार मुआवज़ा विधायक संजीव सरदार शून्यकाल विधान सभा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    ED की कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कार्रवाई, कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की, चांडिल के प्लांट के नाम पर लिए थे 290 करोड़

    September 3, 2026

    CAPF में नेतृत्व भूमिका के लिए IPS अधिकारियों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया

    September 3, 2026

    Cyber Crime: बेटी की शादी के लिए बचाए 1.2 करोड़ रुपये गंवाए, साइबर अपराधियों ने दो महीने ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर ठगी को दिया अंजाम

    September 3, 2026
    Recent Post

    ED की कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कार्रवाई, कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की, चांडिल के प्लांट के नाम पर लिए थे 290 करोड़

    September 3, 2026

    CAPF में नेतृत्व भूमिका के लिए IPS अधिकारियों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया

    September 3, 2026

    Cyber Crime: बेटी की शादी के लिए बचाए 1.2 करोड़ रुपये गंवाए, साइबर अपराधियों ने दो महीने ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर ठगी को दिया अंजाम

    September 3, 2026

    Jamshedpur: मानगो गोलचक्कर के पास अनियंत्रित बस ने दो बाइक को रौंदा, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

    September 3, 2026

    Ghatsila: घाटशिला में बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार महिला स्वर्णरेखा नदी में गिरी; पांच घायल

    September 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group