Lahar Chakra

Jamshedpur News :जानमडीह में टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का विधायक संजीव सरदार ने किया उद्घाटन, 165 मरीजों की हुई जांच व दवा वितरण

जमशेदपुर : पोटका प्रखंड के जानमडीह स्थित कला संस्कृति भवन में सोमवार को टाटा स्टील यूआईएसएल के तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जमशेदपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. श्रीराम एस एवं डॉ. बी. प्रसाद द्वारा कुल 165 मरीजों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

विधायक ने किया उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिला प्रोत्साहन

शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार एवं विशिष्ट अतिथि मुखिया असित सरदार व मुखिया कालिपदो सरदार द्वारा किया गया। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र के 14 फुटबॉल टीमों के बीच जर्सी एवं फुटबॉल का वितरण कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

विधायक ने सीएसआर कार्यों की सराहना, सेवाओं के विस्तार की मांग

मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि टाटा स्टील द्वारा सीएसआर के तहत स्वास्थ्य, खेलकूद एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने कंपनी से आग्रह किया कि इस पहल का दायरा और बढ़ाते हुए हर माह तीन से चार दिन चिकित्सकों को क्षेत्र में भेजकर ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जाए तथा युवाओं के लिए खेल प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की जाए।

युवाओं के लिए शिक्षा व अवसर पर जोर

विधायक ने कहा कि क्षेत्र के युवा सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर बेहतर शिक्षा ग्रहण करें। उन्होंने टाटा स्टील से छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की व्यवस्था कराने की भी बात कही। इस अवसर पर टाटा स्टील पीएचएस विभाग के एचओडी मनोज सिंह शेखावत, चंदन गुप्ता, योगेश राणा, सौमित्र सिंह ठाकुर, धनंजय कुमार, विजय गोप, संतोष मुखी, अभिनव महतो, राकेश कुमार, अंशु सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में ग्राम प्रधान भुगनु सरदार, मनोरंजन सरदार, ईश्वर लाल सरदार, रतन सरदार, मिल्स सरदार, कमल सरदार आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Exit mobile version