Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :जानमडीह में टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का विधायक संजीव सरदार ने किया उद्घाटन, 165 मरीजों की हुई जांच व दवा वितरण
    Breaking News

    Jamshedpur News :जानमडीह में टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का विधायक संजीव सरदार ने किया उद्घाटन, 165 मरीजों की हुई जांच व दवा वितरण

    News DeskBy News DeskMarch 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : पोटका प्रखंड के जानमडीह स्थित कला संस्कृति भवन में सोमवार को टाटा स्टील यूआईएसएल के तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जमशेदपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. श्रीराम एस एवं डॉ. बी. प्रसाद द्वारा कुल 165 मरीजों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

    विधायक ने किया उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिला प्रोत्साहन

    शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार एवं विशिष्ट अतिथि मुखिया असित सरदार व मुखिया कालिपदो सरदार द्वारा किया गया। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र के 14 फुटबॉल टीमों के बीच जर्सी एवं फुटबॉल का वितरण कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    विधायक ने सीएसआर कार्यों की सराहना, सेवाओं के विस्तार की मांग

    मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि टाटा स्टील द्वारा सीएसआर के तहत स्वास्थ्य, खेलकूद एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने कंपनी से आग्रह किया कि इस पहल का दायरा और बढ़ाते हुए हर माह तीन से चार दिन चिकित्सकों को क्षेत्र में भेजकर ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जाए तथा युवाओं के लिए खेल प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की जाए।

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    युवाओं के लिए शिक्षा व अवसर पर जोर

    विधायक ने कहा कि क्षेत्र के युवा सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर बेहतर शिक्षा ग्रहण करें। उन्होंने टाटा स्टील से छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की व्यवस्था कराने की भी बात कही। इस अवसर पर टाटा स्टील पीएचएस विभाग के एचओडी मनोज सिंह शेखावत, चंदन गुप्ता, योगेश राणा, सौमित्र सिंह ठाकुर, धनंजय कुमार, विजय गोप, संतोष मुखी, अभिनव महतो, राकेश कुमार, अंशु सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में ग्राम प्रधान भुगनु सरदार, मनोरंजन सरदार, ईश्वर लाल सरदार, रतन सरदार, मिल्स सरदार, कमल सरदार आदि का सराहनीय योगदान रहा।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CSR activities Tata Steel CSR हेल्थकेयर इंडिया football distribution program free health camp India free medicine distribution camp Medical Camp Jamshedpur Potka MLA Sanjeev Sardar Rural Healthcare Jharkhand Tata Steel UISL health camp village health services India youth sports promotion Jharkhand ग्रामीण मेडिकल सुविधा ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा झारखंड जमशेदपुर डॉक्टर कैंप जानमडीह मेडिकल कैंप टाटा स्टील UISL CSR टाटा स्टील यूआईएसएल पोटका न्यूज पोटका स्वास्थ्य शिविर मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर संजीव सरदार विधायक
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group