Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur News: विधायक सरयू राय ने पृथ्वी पार्क के सामने बनी टंकी के निर्माण का लिया जायजा, बोले, कई इलाकों में जल्द दूर होगा जलसंकट
    Headlines

    Jamshedpur News: विधायक सरयू राय ने पृथ्वी पार्क के सामने बनी टंकी के निर्माण का लिया जायजा, बोले, कई इलाकों में जल्द दूर होगा जलसंकट

    News DeskBy News DeskDecember 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने गुरुवार को मानगो स्थित पृथ्वी पार्क के सामने बनी पानी टंकी के निर्माण का जायजा लिया. उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और कनीय अभियंताओं तथा बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता और कनीय अभियंता एवं मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त के साथ मानगो क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से उपलब्ध कराने को लेकर बिष्टुपुर स्थित आवास में बैठक कर जरूरी निर्देश दिये. श्री राय ने 2018 में शिलान्यास होने के बाद पृथ्वी पार्क की पानी टंकी व बालीगुमा के पानी टंकी के चालू नहीं होने का कारण पूछा और यह भी जानना चाहा कि टंकियों के परिचालन में अधिकतम कितना समय और लगेगा.

    पेयजल विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी ने ट्रांसफॉर्मर में खराबी की बात बतायी, हालांकि विद्युत विभाग के कार्यपालक ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर में जो समस्या थी उसे दूर कर दिया गया है. अब आसानी से पानी को टंकी में चढ़ा कर टंकी की सेहत की जांच की जा सकती है. पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि अधिकतम एक माह में टंकी का परिचालन शुरू हो जायेगा. विधायक सरयू राय ने विभाग को यह सुनिश्चित करने को कहा कि टंकी से दूर के इलाकों जैसे शंकोसाई, रामनगर, श्यामनगर, शांतिनगर, कृष्णानगर, उलीडीह के आदिवासी इलाके तथा बगानशाही में पानी प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाएं.

    Champai Soren: चंपई ने जेपीएससी, जेएसएससी ‘अनियमितताओं’ पर संज्ञान लेने का हाइकोर्ट से किया आग्रह

    पेयजल विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी ने श्री राय को मानगो पेयजलापूर्ति के इंटकवेल में दो मोटर पंप और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में एक मोटर पंप की जरूरत बतायी. श्री राय ने निर्देश दिया कि इंटकवेल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में मोटर पंप स्टैंडबाई जमा रखें, ताकि कोई मोटर पंप खराब हो तो पेयजलापूर्ति बाधित नहीं हो. उन्होंने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त को पानी के मद में जो वसूली हो रही है, उस राशि से इसी वित्तीय वर्ष में मोटर पंप खरीदने को कहा, जिसपर उन्होंने हामी भरी.

    Chaibasa: पश्चिम सिंहभूम जिले में धान के खेत में काम कर रही दो महिलाओं की वज्रपात से मौत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur News: MLA Saryu Rai inspected the construction of the tank in front of Prithvi Park said water crisis will be resolved soon in many areas
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Champai Soren: चंपई ने जेपीएससी, जेएसएससी ‘अनियमितताओं’ पर संज्ञान लेने का हाइकोर्ट से किया आग्रह

    July 27, 2026

    Chaibasa: पश्चिम सिंहभूम जिले में धान के खेत में काम कर रही दो महिलाओं की वज्रपात से मौत

    July 27, 2026

    PM Modi ने परीक्षा सुधारों के लिए हाइ पावर टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की, नंदन नीलेकणी होंगे अध्यक्ष

    July 27, 2026
    Recent Post

    Champai Soren: चंपई ने जेपीएससी, जेएसएससी ‘अनियमितताओं’ पर संज्ञान लेने का हाइकोर्ट से किया आग्रह

    July 27, 2026

    Chaibasa: पश्चिम सिंहभूम जिले में धान के खेत में काम कर रही दो महिलाओं की वज्रपात से मौत

    July 27, 2026

    PM Modi ने परीक्षा सुधारों के लिए हाइ पावर टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की, नंदन नीलेकणी होंगे अध्यक्ष

    July 27, 2026

    Durand Cup JFC: डूरंड कप का हुआ आगाज, फर्नांडिस की हैट्रिक, Jamshedpur FC ने डिफेंडर्स एफसी को दी 5-0 से करारी शिकस्त

    July 27, 2026

    Jamshedpur:जमशेदपुर में अवैध गांजा कारोबार का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार, 7.8 किलो गांजा और नकद बरामद

    July 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group