Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News :सांसद बिद्युत बरण महतो ने रेलवे के ADRM से की मुलाकात, रेल सुविधाओं को लेकर रखीं कई अहम मांगें

जमशेदपुर।

जमशेदपुर सांसद  बिद्युत बरण महतो ने आज द पू रेलवे के ADRM मनीषा गोयल से मिलकर अपने लोकसभा क्षेत्र के रेल संबंधी विभिन्न मांगों को रखा। सांसद महोदय ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे से कई मांगें कीं।

READ MORE :Jamshedpur News :गोलमुरी में ट्रैफिक जाम से प्रतिदिन जूझ रहे लोग

सांसद  बिद्युत बरण महतो ने निम्नलिखित मांगें कीं:

1. लोकसभा क्षेत्र अन्तर्गत संचालन हो रही सभी ट्रेनों को समय पर चलाने की व्यवस्था करना।
2. गीतांजली एक्सप्रेस का ठहराव घाटशिला स्टेशन में करना।
3. वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव घाटशिला स्टेशन में करना।
4. संतरा गाछी से अजमेरशरीफ तक चलने वाली एसआरसी ई एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन का ठहराव घाटशिला स्टेशन में करना।
5. समलेश्वरी एक्सप्रेस का ठहराव घाटशिला स्टेशन में करना।
6. हावड़ा कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव गालुडीह स्टेशन में करना।
7. शालिमार गोरखपुर ट्रेन का फेरा बढ़ाना।
8. शालिमार कुर्ला लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का ठहराव राखामाईन्स स्टेशन में करना।
9. किया योगा हावड़ा हटिया एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव चाकुलिया स्टेशन में करना।
10. हावड़ा-पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस का घाटशिला स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करना।

READ MORE :Jamshedpur News :राजभवन के निर्देश में संशोधन के लिए राज्य सरकार पहल करे:सरयू राय

सांसद श्री महतो ने इसके अलावा भी कई अन्य मांगें कीं, जिनमें शामिल हैं:

– टाटा-आरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस को चाकुलिया या घाटशिला स्टेशन से शुरु करना।
– टाटा-गोड्डा साप्ताहिक एक्सप्रेस का फेरा बढ़ाना और घाटशिला तक विस्तार देना।
– हावड़ा से पुरुलिया तक सप्ताह में तीन दिन चलने वाली कालीमाटी एक्सप्रेस को पुनः शुरु करना।
– झाड़ग्राम से पुरुलिया तक सप्ताह में तीन दिन चलने वाली बिरसा मुंडा एक्सप्रेस को दोबारा शुरु करना।
– आसनसोल-गोंडा साप्ताहिक एक्सप्रेस को टाटानगर स्टेशन से शुरु करना।

READ MORE :East Central Railway :धनबाद मंडल में बड़ा टिकट चेकिंग अभियान, 75 यात्री पकड़े गए, ₹26,152 जुर्माना वसूला

रेलवे स्टेशन के विकास के लिए मांगें

सांसद  बिद्युत बरण महतो ने रेलवे स्टेशन के विकास के लिए भी कई मांगें कीं, जिनमें शामिल हैं:

– घाटशिला स्टेशन में रिजर्वेशन काउंटर खुलने का समय बढ़ाना।
– टाटानगर से दिघा के लिए नई ट्रेन सेवा की शुरूवात करना।
– खड़गपुर से टाटा लोकल ट्रेन को पुनः प्रारंभ करना।
– चाकुलिया एवं कोकपाड़ा के बीच चतरोडोमा के पास रब का निर्माण।
– कानिमहुली रलवे स्टेशन में रब का निर्माण।

READ MORE :Jamshedpur: गोलमुरी की नामदा बस्ती में गुरुद्वारा के पास महिला के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दहला पूरा इलाका, खोखा बरामद, जाने क्या थी वजह

निर्माण कार्य की मांगें

सांसद श्री महतो ने निर्माण कार्य के लिए भी कई मांगें कीं, जिनमें शामिल हैं:

– धालभूमगढ़ रेलवे स्टेशन के पास फुट ओवर बीज (फॉब) का निर्माण।
– गालूडीह में बन रहे नए फुट ओवर ब्रिज को दक्षिण छोर पर करने के संबंध में।
– घाटशिला एवं गालूडीह रेलवे स्टेशन के मध्य फाटक संख्या-123 कुतलुडीह के निकट रॉब को रिडिजाइन कर यथाशीघ्र निर्माण करना।

अन्य समस्याओं का समाधान

सांसद श्री महतो ने इसके अलावा भी कई अन्य समस्याओं का समाधान करने के लिए मांग की, जिनमें शामिल हैं:

– चाकुलिया अण्डरपास में पानी की निकासी की व्यवस्था करना।
– घाटशिला काशिदा अंडरपास से पानी निकासी की व्यवस्था करना।
– चाकुलिया के नयाबाजार से पुराना बाजार को जोड़ने वाले रेलवे लाईन के मध्य फाटक के पास फुट ओवर ब्रीज (फॉब) का निर्माण।
– एलसी 121 गोपालपुर रेलवे क्रासिंग में फूट ओवरब्रिज का निर्माण कराना।
– एलसी 121 गोपालपुर रेलवे क्रासिंग में जल जमाव की समस्या का समाधान करना।

Exit mobile version