Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :गोलमुरी में ट्रैफिक जाम से प्रतिदिन जूझ रहे लोग
Breaking News

Jamshedpur News :गोलमुरी में ट्रैफिक जाम से प्रतिदिन जूझ रहे लोग

News DeskBy News DeskJuly 4, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित केरला समाजम मॉडल स्कूल के समीप प्रतिदिन सुबह स्कूल शुरू होने और दोपहर में छुट्टी के समय भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। स्कूल के सामने वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे राहगीरों के साथ आस-पास की कॉलोनियों जैसे रिफ्यूजी कॉलोनी, टूइलाडूंगरी, एनएमएल कॉलोनी और जीएफ फ्लैट्स के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा ट्रैफिक की सुचारू व्यवस्था के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। केवल एक सुरक्षा गार्ड को तैनात कर खानापूर्ति की जा रही है, जो भीड़ और यातायात नियंत्रण में पूरी तरह असमर्थ है। स्कूल के सामने सड़क पर गाड़ियां बेतरतीब तरीके से खड़ी कर दी जाती हैं, जिससे आम राहगीरों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है।

READ MORE :Jamshedpur News :”गाँव से गूगल तक”: एनआईटी जमशेदपुर की डिजिटल साक्षरता कार्यशाला का प्रेरणादायक समापन

इस गंभीर समस्या को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने स्कूल प्रबंधन के रवैये और मनमानी पर सवाल उठाते हुए कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि स्कूल द्वारा जल्द प्रभावी ट्रैफिक व्यवस्था नहीं की जाती है तो स्थानीय जनता को साथ लेकर आंदोलन का रुख अपनाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन का केवल आमदनी बढ़ाने पर ध्यान देना उचित नहीं है, आम लोगों और स्कूली बच्चों की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखना भी स्कूल प्रबंधन की ही जिम्मेदारी है।

Chakardharpur: मुंबई-शालीमार समरसता एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-7 के टॉयलेट में फंदे से लटका मिला यात्री का शव, हड़कंप

READ MORE :Jamshedpur: बर्मामाइंस विस्फोट से दहला, मिल एरिया में वेल्डिंग दुकान में सिलेंडर फटने से झुलसा मजदूर, बगल में खड़ा ट्रक भी क्षतिग्रस्त

वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने इस मुद्दे को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) और फेसबुक पर भी उठाया है। कई लोगों ने उसमें कॉमेंट्स कर मामले को गंभीर बताया है और कई लोगों ने स्वयं भी जाम में फंसने के चलते अपने काम काज में लेट पहुंचने की भी बात कही है, उन्होंने जिले के उपायुक्त और जमशेदपुर पुलिस को टैग कर मामले में त्वरित हस्तक्षेप की मांग की है। साथ ही, उन्होंने बताया कि वे जल्द ही ट्रैफिक डीएसपी और जिला प्रशासन से मुलाकात कर इस समस्या से अवगत कराएंगे और समाधान की मांग करेंगे।

Jamshedpur: टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग की टीम ने कंपनी परिसर में चोरी की नीयत से घूम रहे जुगसलाई के दो युवकों को पकड़ा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Chakardharpur: मुंबई-शालीमार समरसता एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-7 के टॉयलेट में फंदे से लटका मिला यात्री का शव, हड़कंप

October 17, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग की टीम ने कंपनी परिसर में चोरी की नीयत से घूम रहे जुगसलाई के दो युवकों को पकड़ा

October 17, 2026

Ghatsila: धालभूमगढ़ में एनएच-18 पर जोड़शोल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पहले गार्डवाल से टकराई, फिर सड़क के डिवाइडर से जा भिड़ी

October 17, 2026
Recent Post

Chakardharpur: मुंबई-शालीमार समरसता एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-7 के टॉयलेट में फंदे से लटका मिला यात्री का शव, हड़कंप

October 17, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग की टीम ने कंपनी परिसर में चोरी की नीयत से घूम रहे जुगसलाई के दो युवकों को पकड़ा

October 17, 2026

Ghatsila: धालभूमगढ़ में एनएच-18 पर जोड़शोल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पहले गार्डवाल से टकराई, फिर सड़क के डिवाइडर से जा भिड़ी

October 17, 2026

Jamshedpur: कारोबारी रंजिश में हत्या की बड़ी साजिश नाकाम, जुगसलाई पुलिस ने चार लोगों को हथियारों और कारतूसों के साथ किया गिरफ्तार

October 17, 2026

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group