Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: NEET UG 2026 के लिए प्रशासन तैयार, 8 परीक्षा केंद्रों पर 4 हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: NEET UG 2026 के लिए प्रशासन तैयार, 8 परीक्षा केंद्रों पर 4 हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

    News DeskBy News DeskJune 10, 2026Updated:June 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    जिला के उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में NEET (UG) 2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, विद्युत विभाग, एनटीए और परीक्षा केंद्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

    8 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

    बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में कुल 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 4 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा 21 जून 2026 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। निर्धारित समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

    INDIAN RAILWAYS NEWS: यात्रियों की सुरक्षा के लिए भारतीय रेलवे का बड़ा कदम, देशभर के स्टेशनों पर होगा व्यापक ‘फायर सेफ्टी ऑडिट’

    इन संस्थानों में बनाए गए परीक्षा केंद्र

    NEET UG 2026 परीक्षा के लिए लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज करनडीह, को-ऑपरेटिव कॉलेज, वीमेन्स यूनिवर्सिटी जमशेदपुर, द ग्रेजुएट कॉलेज फॉर वीमेन्स, राजकीय आदिवासी हाई स्कूल सीतारामडेरा और एलबीएसएम कॉलेज गोलमुरी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

    सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष फोकस

    प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की कड़ी फ्रिस्किंग होगी और पूरी परीक्षा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने तथा शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में सफर हुआ महंगा, ऑटो रिक्शा के किराये में 5 रुपये तक की बढ़ोतरी, 12 जून से लागू होंगी नई दरें

    केवल सरकारी कर्मी होंगे इनविजिलेटर

    परीक्षा संचालन में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए स्पष्ट निर्देश दिया गया कि इनविजिलेटर के रूप में केवल सरकारी कर्मियों की ही प्रतिनियुक्ति की जाएगी। साथ ही परीक्षा से एक दिन पहले सभी केंद्रों को सैनिटाइज कर सील किया जाएगा।

    बिजली, पानी और अन्य सुविधाओं की होगी निगरानी

    परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से तैयारी पूरी करने को कहा है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Competitive Exam News Education News Entrance Exam News Exam Guidelines Exam Preparation Exam Security Jamshedpur Administration Jamshedpur breaking news Jamshedpur education news Jamshedpur NEET Exam Jamshedpur news jharkhand breaking news Jharkhand Education Jharkhand news Medical Entrance Exam NEET 2026 Update NEET Aspirants NEET Candidates NEET Exam 2026 NEET Exam Center Jamshedpur NEET Exam Centers NEET Latest Update NEET Security NEET UG 2026 NEET UG Exam Date NEET UG Latest News NTA Exam NTA Guidelines Rajiv Ranjan traffic management
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    INDIAN RAILWAYS NEWS: यात्रियों की सुरक्षा के लिए भारतीय रेलवे का बड़ा कदम, देशभर के स्टेशनों पर होगा व्यापक ‘फायर सेफ्टी ऑडिट’

    June 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में सफर हुआ महंगा, ऑटो रिक्शा के किराये में 5 रुपये तक की बढ़ोतरी, 12 जून से लागू होंगी नई दरें

    June 10, 2026

    DHANBAD NEWS: पर्यावरण संरक्षण के लिए महिला कल्याण संगठन की पहल

    June 10, 2026
    Recent Post

    INDIAN RAILWAYS NEWS: यात्रियों की सुरक्षा के लिए भारतीय रेलवे का बड़ा कदम, देशभर के स्टेशनों पर होगा व्यापक ‘फायर सेफ्टी ऑडिट’

    June 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में सफर हुआ महंगा, ऑटो रिक्शा के किराये में 5 रुपये तक की बढ़ोतरी, 12 जून से लागू होंगी नई दरें

    June 10, 2026

    DHANBAD NEWS: पर्यावरण संरक्षण के लिए महिला कल्याण संगठन की पहल

    June 10, 2026

    Jamshedpur News :मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जमशेदपुर में भाजपा ने सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण और विकास को समर्पित कई कार्यक्रम का किया आयोजन, केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के साथ पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू ने भी कार्यक्रम में लिया हिस्सा

    June 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: NEET UG 2026 के लिए प्रशासन तैयार, 8 परीक्षा केंद्रों पर 4 हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

    June 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group