Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur NEWS: श्री श्याम भटली परिवार की नई कार्यकारिणी गठित, ललित डाँगा अध्यक्ष और बिस्सू नरेडी महासचिव
    Breaking News

    Jamshedpur NEWS: श्री श्याम भटली परिवार की नई कार्यकारिणी गठित, ललित डाँगा अध्यक्ष और बिस्सू नरेडी महासचिव

    News DeskBy News DeskAugust 26, 2026Updated:August 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री श्याम भटली परिवार, जमशेदपुर की वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) में सत्र 2026-2028 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में वर्ष 2024-2026 की पूर्ववर्ती कार्यकारिणी का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर आय-व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

    सीतारामडेरा स्थित एक होटल में आयोजित एजीएम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष गगन रुस्तगी ने की। बैठक में संस्था के सभी आठ संस्थापक सदस्य गगन रुस्तगी, ललित डाँगा, प्रवीण भालोटिया, मनीष सिंघानिया, संदीप बजाज, मदन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल और महेश सिंघानिया उपस्थित रहे।

    ललित डाँगा बने अध्यक्ष, बिस्सू नरेडी को महासचिव की जिम्मेदारी

    नई कार्यकारिणी में गगन रुस्तगी को चेयरमैन, ललित डाँगा को अध्यक्ष और बिस्सू नरेडी को महासचिव बनाया गया। वहीं सीए अभिषेक अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

    RANCHI NEWS :टाटा स्टील रॉ मटेरियल्स डिवीजन ने रांची में आयोजित की त्रिपक्षीय सुरक्षा बैठक

    कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में प्रवीण भालोटिया, मनीष सिंघानिया, मदन अग्रवाल, महेश सिंघानिया एवं विवेक पुरिया को शामिल किया गया है।

    सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों को नई दिशा देने का संकल्प

    नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललित डाँगा ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि वे संस्था के सभी सदस्यों को साथ लेकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि श्री श्याम भटली परिवार की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को और विस्तार देने तथा संस्था के कार्यों को नई ऊंचाई तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

    CHAIBASA NEWS :कोल्हान यूनिवर्सिटी भूगोल विभाग में कार्यशाला, ज्ञान प्रबंधन पर जोर

    बैठक के समापन पर निवर्तमान अध्यक्ष गगन रुस्तगी ने नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज सेवा और धार्मिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए नई टीम को शुभकामनाएं दीं।

    एजीएम में संदीप बजाज, धीरज चौधरी, मनोज खेमका, मनोज खंडेलवाल, अभिषेक अग्रवाल, बंटी चंगील, मुन्ना तापड़िया, प्रदीप बिदासरिया, बिमलेश अग्रवाल, गणेश भालोटिया, विवेक पुरिया, संजय अग्रवाल, पंकज बिनानी, बंटी अग्रवाल समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    agm Bissu Naredi Executive Committee Gagan Rustagi Jamshedpur Jamshedpur news Jharkhand news Lalit Danga Shyam Bhatli Parivar अध्यक्ष एजीएम कोषाध्यक्ष गगन रुस्तगी चेयरमैन जमशेदपुर जमशेदपुर न्यूज धार्मिक आयोजन धार्मिक गतिविधियां धार्मिक संस्था नई कार्यकारिणी बिस्सू नरेडी महासचिव ललित डाँगा वार्षिक साधारण सभा श्री श्याम भटली परिवार समाज सेवा सामाजिक कार्य सामाजिक संस्था सीतारामडेरा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    RANCHI NEWS :टाटा स्टील रॉ मटेरियल्स डिवीजन ने रांची में आयोजित की त्रिपक्षीय सुरक्षा बैठक

    August 26, 2026

    CHAIBASA NEWS :कोल्हान यूनिवर्सिटी भूगोल विभाग में कार्यशाला, ज्ञान प्रबंधन पर जोर

    August 26, 2026

    Operation Narcos RPF:ऑपरेशन नारकोस: गोंदिया में 36 लाख से अधिक का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

    August 26, 2026
    Recent Post

    RANCHI NEWS :टाटा स्टील रॉ मटेरियल्स डिवीजन ने रांची में आयोजित की त्रिपक्षीय सुरक्षा बैठक

    August 26, 2026

    CHAIBASA NEWS :कोल्हान यूनिवर्सिटी भूगोल विभाग में कार्यशाला, ज्ञान प्रबंधन पर जोर

    August 26, 2026

    Operation Narcos RPF:ऑपरेशन नारकोस: गोंदिया में 36 लाख से अधिक का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

    August 26, 2026

    Jamshedpur NEWS: बिहार अवॉर्ड सेरेमनी 2026 में राजकुमार सिंह को मिलेगा भीम अवॉर्ड, दिव्यांग खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने में योगदान का सम्मान

    August 26, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर–यलहंका (बेंगलुरु)–बिलासपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू

    August 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group