Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News :आईसीएआई की जमशेदपुर शाखा के वर्ष 2026-27 हेतु नयी टीम का चयन, सीए आनंद कुमार अग्रवाल बने अध्यक्ष

जमशेदपुर। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (सीआईआरसी) के अंतर्गत कार्यरत जमशेदपुर शाखा के लिए वर्ष 2026-27 के नए पदाधिकारियों का निर्वाचन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैंः- अध्यक्ष सीए आनंद कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष सीए ऋषि अरोड़ा, सचिव सीए चेतन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीए योगेश शर्मा सीआईसीएएसए चेयरमैन सीए मुकुंद केडिया एवं तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष सीए कौशलेंद्र दास। नव निर्वाचित अध्यक्ष सीए आनंद कुमार अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि हमारी प्राथमिकता शाखा के प्रत्येक सदस्य और छात्र के पेशेवर विकास को नई दिशा देना है। पारदर्शिता, टीमवर्क और नवाचार के माध्यम से हम जमशेदपुर शाखा को उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। नई टीम ने शाखा के समग्र विकास, उच्च गुणवत्ता वाले सेमिनार एवं वर्कशॉप, तथा सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। सभी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता एवं मार्गदर्शन का आग्रह किया गया है, ताकि आगामी कार्यकाल को सफल एवं प्रभावशाली बनाया जा सके।

Exit mobile version