Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur news :एनआईसी महानिदेशक अभिषेक सिंह ने जिला एनआईसी कार्यालय का किया दौरा, ई-गवर्नेंस परियोजनाओं की समीक्षा
    Breaking News

    Jamshedpur news :एनआईसी महानिदेशक अभिषेक सिंह ने जिला एनआईसी कार्यालय का किया दौरा, ई-गवर्नेंस परियोजनाओं की समीक्षा

    News DeskBy News DeskMarch 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अपर सचिव सह महानिदेशक राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) अभिषेक सिंह ने जिले के एनआईसी कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एनआईसी द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओं और डिजिटल सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की।

    कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुतीकरण (Presentation) के माध्यम से जिले में चल रही ई-गवर्नेंस परियोजनाओं, डिजिटल सेवाओं, नेटवर्क व्यवस्था और आईटी अवसंरचना से जुड़े कार्यों की जानकारी दी गई।

    ई-गवर्नेंस परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा

    समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न योजनाओं की प्रगति, सेवा वितरण की गुणवत्ता और तकनीकी व्यवस्थाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले में संचालित ग्राम संपत्ति पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

    Jamshedpur News :विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया 

    उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से क्यूआर कोड स्कैन कर जिले में संचालित योजनाओं का पूरा विवरण प्राप्त किया जा सकता है। इस पहल की सराहना करते हुए एनआईसी महानिदेशक अभिषेक सिंह ने इसे डिजिटल पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

    नागरिक-केंद्रित सेवाओं पर दिया जोर

    समीक्षा के दौरान अभिषेक सिंह ने निर्देश दिया कि सभी ई-गवर्नेंस सेवाओं को और अधिक प्रभावी तथा नागरिक-केंद्रित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवाओं की ऑनलाइन उपलब्धता को मजबूत किया जाए, ताकि आम नागरिकों को पारदर्शी और त्वरित सेवाएं मिल सकें।

    इसके साथ ही उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म की सुरक्षा, डेटा प्रबंधन और नेटवर्क अवसंरचना को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    Jamshedpur News :सरयू राय ने किया पीएम आवास के फ्लैटों का मुआयना,फ्लैट दुरुस्त, जहां जरूरत, वहां हो रही है मरम्मत

    कई अधिकारी रहे मौजूद

    इस अवसर पर दीपक कुमार, उमेश सिन्हा, संयुक्त निदेशक (आईटी) सह जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी किशोर प्रसाद, अपर जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी सुश्री पूनम वर्मा, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मनीष कुमार प्रसाद, नेटवर्क इंजीनियर भारत कुमार, प्लाबन घोष और iRAD रोल-आउट मैनेजर अनुपम चौधरी सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Abhishek Singh IAS NIC Abhishek Singh NIC DG citizen centric digital services digital governance India digital India services. digital services review district NIC office visit e district services India e governance monitoring e governance projects India government digital platform security government IT projects review gram sampatti portal MeitY digital governance NIC digital infrastructure NIC director visit NIC Jharkhand news NIC network infrastructure NIC office review QR code government scheme इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया 

    June 13, 2026

    Jamshedpur News :सरयू राय ने किया पीएम आवास के फ्लैटों का मुआयना,फ्लैट दुरुस्त, जहां जरूरत, वहां हो रही है मरम्मत

    June 13, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर प्रधान डाकघर में 14 जून को महा रक्तदान शिविर, ‘डाक सेवा जन सेवा’ का दिखेगा अनूठा रूप

    June 13, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया 

    June 13, 2026

    Jamshedpur News :सरयू राय ने किया पीएम आवास के फ्लैटों का मुआयना,फ्लैट दुरुस्त, जहां जरूरत, वहां हो रही है मरम्मत

    June 13, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर प्रधान डाकघर में 14 जून को महा रक्तदान शिविर, ‘डाक सेवा जन सेवा’ का दिखेगा अनूठा रूप

    June 13, 2026

    DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल में दिन-रात चला मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 917 बेटिकट यात्रियों से वसूला 6.60 लाख का जुर्माना

    June 13, 2026

    Jamshedpur News :गुरु अर्जन देव जी की शहादत पर सोनारी में छबील सेवा का आयोजन, हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया, अमरप्रीत सिंह काले भी हुए शामिल

    June 13, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group