Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS : अब यात्री ट्रेनों को रोककर मालगाड़ियों को नहीं दिया जाएगा पास, रेल जीएम का बड़ा निर्देश
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS : अब यात्री ट्रेनों को रोककर मालगाड़ियों को नहीं दिया जाएगा पास, रेल जीएम का बड़ा निर्देश

    News DeskBy News DeskMay 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर । लगातार हो रही यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) ने बड़ा फैसला लिया है। बुधवार को जमशेदपुर में रेल यात्री संघर्ष समिति और रेलवे अधिकारियों के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अब यात्री ट्रेनों को रोककर मालगाड़ियों को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

    यह बैठक उस समय हुई जब रेल यात्री संघर्ष समिति ने ट्रेनों की देरी बंद नहीं होने पर रेल जीएम के विरोध का एलान किया था। इसके बाद चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम ने विधायक सरयू राय से संपर्क कर जीएम के जमशेदपुर दौरे और वार्ता की जानकारी दी।

    सरयू राय ने उठाया यात्रियों की परेशानी का मुद्दा

    बैठक के दौरान विधायक सरयू राय ने रेल जीएम को स्पष्ट रूप से बताया कि उनकी मुख्य मांग केवल इतनी है कि टाटानगर स्टेशन पर यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी बंद की जाए और रास्ते में उन्हें खड़ा कर मालगाड़ियों को पास कराने की व्यवस्था समाप्त हो।

    उन्होंने कहा कि स्थानीय मेमू और पैसेंजर ट्रेनों की देरी से व्यवसायियों, छात्रों, कर्मचारियों, दैनिक मजदूरों और आम यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार ट्रेनें चांडिल, कांड्रा, गम्हरिया और राखा माइंस जैसे नजदीकी स्टेशनों तक समय पर पहुंच जाती हैं, लेकिन वहां से टाटानगर आने में 4 से 5 घंटे लग जाते हैं।

    Kargi Road Train Derailment: RPF की बड़ी कार्रवाई, 10 घंटे में 10 आरोपी गिरफ्तार, CCTV और मोबाइल लोकेशन से खुला राज

    रेल जीएम ने दिया सख्त निर्देश

    रेल जीएम ने संघर्ष समिति की मांगों को स्वीकार करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि अब किसी भी परिस्थिति में यात्री ट्रेनों को रोककर मालगाड़ियों को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस निर्णय को सख्ती से लागू किया जाए और इसकी नियमित निगरानी भी हो।

    मॉनिटरिंग के लिए तैनात होगा अधिकारी

    संघर्ष समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह ने पूछा कि इस निर्णय के पालन की निगरानी कैसे होगी। इस पर रेल जीएम ने चक्रधरपुर के डीआरएम को निर्देश दिया कि जमशेदपुर में एक पूर्णकालिक पब्लिक रिलेशंस इंस्पेक्टर की नियुक्ति की जाए।

    यह अधिकारी प्रतिदिन ट्रेनों की आवाजाही, लेटलतीफी और परिचालन व्यवस्था की जानकारी लेकर प्रेस एवं रेल यात्री संघर्ष समिति को उपलब्ध कराएगा।

    JAMSHEDPUR NEWS : स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, हेल्थ चेकअप और PPE किट जागरूकता के साथ मनाया गया NAMASTE दिवस

    संघर्ष समिति ने जताया संतोष

    बैठक के बाद विधायक सरयू राय ने रेल जीएम और डीआरएम का धन्यवाद देते हुए कहा कि संघर्ष समिति की सभी प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया गया है। समिति कुछ दिनों तक रेलवे के आश्वासनों के क्रियान्वयन पर नजर रखेगी और उसके बाद आगे की रणनीति तय करेगी।

    बैठक में रेलवे की ओर से जीएम, एजीएम, चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। वहीं रेल यात्री संघर्ष समिति की ओर से शिव शंकर सिंह, कन्हैया सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, नीरज सिंह, अमित शर्मा और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chakradharpur DRM Goods Train Issue Indian Railways NEWS Jamshedpur Railway News Passenger Train Delay rail yatri sangharsh samiti Saryu Roy SOUTH EASTERN RAILWAY tatanagar news Tatanagar train delay चक्रधरपुर डीआरएम जमशेदपुर रेलवे समाचार टाटानगर ट्रेन लेट टाटानगर न्यूज़ ट्रेन लेटलतीफी दक्षिण पूर्व रेलवे मालगाड़ी यात्री ट्रेन रेल यात्री संघर्ष समिति सरयू राय
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Kargi Road Train Derailment: RPF की बड़ी कार्रवाई, 10 घंटे में 10 आरोपी गिरफ्तार, CCTV और मोबाइल लोकेशन से खुला राज

    July 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, हेल्थ चेकअप और PPE किट जागरूकता के साथ मनाया गया NAMASTE दिवस

    July 14, 2026

    Jamshedpur News : TSDPL Grade Settlement 2026 33 माह बाद ऐतिहासिक समझौता, कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और मेडिक्लेम में बड़ी बढ़ोतरी

    July 14, 2026
    Recent Post

    Kargi Road Train Derailment: RPF की बड़ी कार्रवाई, 10 घंटे में 10 आरोपी गिरफ्तार, CCTV और मोबाइल लोकेशन से खुला राज

    July 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, हेल्थ चेकअप और PPE किट जागरूकता के साथ मनाया गया NAMASTE दिवस

    July 14, 2026

    Jamshedpur News : TSDPL Grade Settlement 2026 33 माह बाद ऐतिहासिक समझौता, कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और मेडिक्लेम में बड़ी बढ़ोतरी

    July 14, 2026

    Dhanbad Mega Ticket Checking Drive: धनबाद मंडल का बड़ा अभियान, 861 यात्री पकड़े गए, ₹8.71 लाख से अधिक जुर्माना वसूला

    July 14, 2026

    Jamshedpur Jan Shikayat Diwas: उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के सख्त निर्देश

    July 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group