Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :24 अगस्त, सावन माह के अंतिम सोमवार को लोहनगरी के शिव भक्तों को झुमाने आएंगे भजन गायक मनोज तिवारी
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :24 अगस्त, सावन माह के अंतिम सोमवार को लोहनगरी के शिव भक्तों को झुमाने आएंगे भजन गायक मनोज तिवारी

    News DeskBy News DeskApril 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    हर दिल अज़ीज़ मनोज तिवारी के मधुर गीतों में है जादुई ताक़त – अमरप्रीत सिंह काले

    हर हर महादेव सेवा संघ के 26वें भजन संध्या आयोजन के निमंत्रण को स्वीकार किया – कहा, अवश्य आऊंगा।

    जमशेदपुर : सावन माह के अंतिम सोमवार, अगस्त 2026 को जमशेदपुर में भक्ति और आस्था का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर पर देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक मनोज तिवारी जी अपनी मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर हजारों-लाखों शिव भक्तों को भाव-विभोर करेंगे।

    JAMSHEDPUR NEWS: सिंहभूम चैम्बर ने SSP को सौंपे सुरक्षा सुझाव, व्यापारियों की सुरक्षा और ट्रैफिक सुधार पर जोर

    हर हर महादेव सेवा संघ के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए मनोज तिवारी जी ने इस आयोजन में शामिल होने की सहमति प्रदान की है। इस संदर्भ में अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि मनोज तिवारी जी के गीतों में एक अद्भुत जादुई शक्ति है, जो सीधे श्रद्धालुओं के हृदय को स्पर्श करती है और उन्हें भक्ति-रस में डुबो देती है।

    यह भजन संध्या इस वर्ष अपने 26वें वर्ष में प्रवेश कर रही है, जो अपने आप में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। शहरवासियों को हर वर्ष इस आयोजन का बेसब्री से इंतजार रहता है। हजारों श्रद्धालु प्रत्यक्ष रूप से इसमें शामिल होते हैं, जबकि लाखों लोग अप्रत्यक्ष रूप से इस भक्ति आयोजन का आनंद लेते हैं।

    कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जाता है, जिसमें सभी जाति, वर्ग, धर्म एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग एक साथ सहभागिता करते हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश, राज्य एवं शहर की खुशहाली, आपसी एकता, भाईचारे और राष्ट्र की उन्नति की कामना करना है।

    JAMSHEDPUR NEWS: बीमार झारखंड आंदोलनकारी शेख बदरुद्दीन और सुराय टुडू से मिले विक्टर सोरेन

    आयोजन के दौरान हजारों श्रद्धालुओं के लिए चाय एवं भंडारे की निशुल्क व्यवस्था की जाती है। साथ ही, शहर के प्रमुख एवं विशिष्ट व्यक्तियों को संस्था द्वारा सम्मानित भी किया जाता है।

    यह भव्य भजन संध्या न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता, सेवा भावना और राष्ट्रहित के संकल्प को भी सुदृढ़ करने का एक सशक्त माध्यम है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur jamshedpur ki khabar Jamshedpur news Jamshedpur today news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: सिंहभूम चैम्बर ने SSP को सौंपे सुरक्षा सुझाव, व्यापारियों की सुरक्षा और ट्रैफिक सुधार पर जोर

    September 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बीमार झारखंड आंदोलनकारी शेख बदरुद्दीन और सुराय टुडू से मिले विक्टर सोरेन

    September 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मानांवाला स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, टाटा-अमृतसर समेत इन ट्रेनों के रूट में बदलाव

    September 23, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: सिंहभूम चैम्बर ने SSP को सौंपे सुरक्षा सुझाव, व्यापारियों की सुरक्षा और ट्रैफिक सुधार पर जोर

    September 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बीमार झारखंड आंदोलनकारी शेख बदरुद्दीन और सुराय टुडू से मिले विक्टर सोरेन

    September 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मानांवाला स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, टाटा-अमृतसर समेत इन ट्रेनों के रूट में बदलाव

    September 23, 2026

    Jamshedpur News :न्यू कॉलोनी काशिदा में महिला की निर्मम हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार; लकड़ी के कुंदे से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट

    September 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: CSIR-NML में 11वें आयुर्वेद दिवस का आयोजन, स्वस्थ जीवनशैली और रोगों की रोकथाम पर जोर

    September 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group