Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :विधायक संजीव सरदार के अनुशंसा पर टाटानगर से बड़ौदा घाट तक सड़क के उन्नयन के लिए 4.17 करोड़ की मिली मंजूरी,2.85 किमी लंबी सड़क होगी चकाचक, क्षेत्र के लाखो लोगों को होगा फायदा
    Breaking News

    Jamshedpur News :विधायक संजीव सरदार के अनुशंसा पर टाटानगर से बड़ौदा घाट तक सड़क के उन्नयन के लिए 4.17 करोड़ की मिली मंजूरी,2.85 किमी लंबी सड़क होगी चकाचक, क्षेत्र के लाखो लोगों को होगा फायदा

    News DeskBy News DeskJanuary 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। पथ प्रमंडल, जमशेदपुर अंतर्गत टाटानगर रेलवे स्टेशन से बड़ौदा घाट तक कुल 2.850 किलोमीटर लंबाई के पथ के उन्नयन कार्य के लिए 4 करोड़ 17 लाख 51 हजार 900 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना की स्वीकृति पोटका विधायक संजीव सरदार के लगातार प्रयासों का परिणाम है।

    READ MORE :Indian Railways Decision :रायपुर–जबलपुर एक्सप्रेस का नाम बदला, अब ‘मूक माटी एक्सप्रेस’ से पहचानी जाएगी ट्रेन

    जर्जर सड़क से मिलेगी राहत, राइडिंग क्वालिटी में होगा सुधार

    यह पथ टाटानगर रेलवे स्टेशन से जमशेदपुर-हाता मार्ग होते हुए घनी आबादी वाले बागबेड़ा कॉलोनी से गुजरते हुए बड़ौदा घाट को जोड़ता है। वर्तमान में यह सड़क काफी जर्जर स्थिति में है, जिससे रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब इस पथ के उन्नयन एवं राइडिंग क्वालिटी सुधार कार्य से क्षेत्र के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

    विधायक के प्रयास से मिली मंजूरी, मुख्यमंत्री से की थी मुलाकात

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    इस सड़क के निर्माण के लिए विधायक संजीव सरदार लगातार प्रयासरत थे और उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की थी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वयं इस योजना की स्वीकृति प्रदान की हैं। विधायक की पहल के बाद ही इस बहुप्रतीक्षित योजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिल सकी।

    READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :भाजपा जमशेदपुर महानगर में संगठन पर्व के तहत नामांकन प्रक्रिया संपन्न जिलाध्यक्ष पद के लिए संजीव सिन्हा का एकमात्र नामांकन, शनिवार को होगी औपचारिक घोषणा

    जनहित के कार्यों को प्राथमिकता : संजीव सरदार

    इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि पोटका और आसपास के क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह सड़क सिर्फ एक मार्ग नहीं, बल्कि लाखों लोगों की रोजमर्रा की जरूरत से जुड़ी जीवनरेखा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    विकास ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सर्वोच्च प्राथमिकता – संजीव सरदार

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में ठोस फैसले ले रही है। आम जनता की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने एक बार फिर साबित किया है कि विकास ही उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    4.17 Crore Road Approval 4.17 करोड़ सड़क मंजूरी Bagbera Colony Road Cm hemant soren Jamshedpur Road Development Path Pramandal Jamshedpur Potka Assembly Riding Quality Improvement Road Upgradation Project Sanjeev Sardar MLA Tatanagar Baroda Ghat Road जमशेदपुर सड़क विकास टाटानगर बड़ौदा घाट सड़क टाटानगर रेलवे स्टेशन पथ प्रमंडल जमशेदपुर पोटका विधानसभा बागबेड़ा कॉलोनी सड़क मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन राइडिंग क्वालिटी सुधार संजीव सरदार विधायक सड़क उन्नयन परियोजना
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Jamshedpur: आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई मारपीट

    June 2, 2026

    Jamshedpur. जुगसलाई के मिल्लत नगर में जनरल स्टोर के बाहर दो युवकों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group