Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई धान अधिप्राप्ति अनुश्रवण समिति की बैठक, किसानों से छह लाख क्विंटल धान क्रय का लक्ष्य, कीमत 2400 रुपये प्रति क्विंटल तय
Headlines

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई धान अधिप्राप्ति अनुश्रवण समिति की बैठक, किसानों से छह लाख क्विंटल धान क्रय का लक्ष्य, कीमत 2400 रुपये प्रति क्विंटल तय

News DeskBy News DeskNovember 29, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिला में छह लाख क्विंटल धान क्रय का लक्ष्य सरकार ने तय किया है. समाहरणालय सभागार जमशेदपुर में उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति को लेकर जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक गुरुवार को की गयी. बैठक में एडीसी भगीरथ प्रसाद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी, जिला सहकारिता पदाधिकारी आशा टोप्पो, जिला कृषि पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे. जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी ने बताया कि खरीफ विपणन मौसम 2024-25 में 6 लाख क्विंटल धान क्रय का लक्ष्य जिला के लिए राज्य द्वारा निर्धारित किया गया है. इस वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये एवं बोनस 100 रुपये निर्धारित है. इस प्रकार कुल 2400 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों से धान का क्रय किया जायेगा. धान क्रय के लिए 42 लैंपस (धान अधिप्राप्ति केंद्र) और 20 मिलरों की सूची प्राप्त है, जिन्हें संबद्ध किया जाना है.

उपायुक्त अनन्य मित्तल ने धान क्रय को लेकर विभागीय पादधिकारियों से कार्ययोजना की पूरी जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिये. जिला में धान अधिप्राप्ति को लेकर विस्तृत चर्चा के बाद उपायुक्त ने निर्देशित किया कि किसानों को लैंपस में ही धान विक्रय के लिए प्रेरित करें, सरकार द्वारा समर्थित मूल्य में अपना उत्पाद बेचें तथा बिचौलियों से सावधान रहें. उपायुक्त ने सभी लैंपस में धान अधिप्राप्ति के दौरान पर्याप्त कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि धान खरीदी में किसी प्रकार की अनियमिता नहीं हो इसकी मॉनिटरिंग हरेक स्तर पर सभी पदाधिकारी करेंगे. धान अधिप्राप्ति योजना अंतर्गत खरीद की गई धान की राशि का भुगतान ससमय हो यह सुनिश्चित करेंगे.

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026
Recent Post

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026

Jharkhand SIR: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया जारी, 31 अक्तूबर तक अंतिम मौका

October 17, 2026

Jharkhand: सहायक जेलर के 84 पदों के लिए 56,304 दावेदार, 28 अक्टूबर से फिजिकल टेस्ट, 13 नवंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group