Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: केंद्र सरकार की किसान कल्याण और जनहित योजनाओं पर पीआईबी की ‘वार्तालाप-2026’ कार्यशाला आयोजित, मीडिया और सरकार के बीच संवाद पर दिया गया जोर
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: केंद्र सरकार की किसान कल्याण और जनहित योजनाओं पर पीआईबी की ‘वार्तालाप-2026’ कार्यशाला आयोजित, मीडिया और सरकार के बीच संवाद पर दिया गया जोर

News DeskBy News DeskJuly 3, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर।

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), रांची द्वारा शुक्रवार को जमशेदपुर में “वार्तालाप-2026” मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के एवं किसान सशक्तिकरण तथा किसान सम्मान निधि” रहा। कार्यक्रम में जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के लगभग 70 पत्रकारों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, किसान-केंद्रित पहलों तथा विकसित भारत के संकल्प से जुड़े विषयों पर मीडिया के साथ सार्थक एवं तथ्यपरक संवाद स्थापित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पीआईबी रांची/भुवनेश्वर के अपर महानिदेशक श्री अखिल कुमार मिश्रा ने कहा कि सरकार और मीडिया के बीच सतत एवं सार्थक संवाद लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने ‘वार्तालाप’ पहल के उद्देश्य, इसकी उपयोगिता तथा जनहितकारी योजनाओं की सही एवं तथ्यपरक जानकारी आमजन तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
पत्र सूचना कार्यालय, रांची के मीडिया एवं संचार अधिकारी श्री राजेश कुमार सिन्हा ने केंद्र सरकार की पिछले 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी दी।
तकनीकी सत्र में झारखंड दूरदर्शन समाचार इकाई के प्रमुख एवं सहायक निदेशक श्री दिवाकर कुमार ने ड्रोन दीदी, मृदा स्वास्थ्य कार्ड तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को किसानों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। कृषि विज्ञान केंद्र, पूर्वी सिंहभूम के वरिष्ठ वैज्ञानिक (कृषि अभियांत्रिकी) श्री सुरेंद्र सिंह मुंडा ने वैज्ञानिक खेती एवं नई तकनीकों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर प्रकाश डाला।
पीआईबी, रांची के कार्यालय प्रमुख श्री गौरव कुमार पुष्कर ने पत्रकार कल्याण योजनाओं की जानकारी दी। पद्मश्री एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री बलबीर दत्त ने विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में सकारात्मक एवं उत्तरदायी मीडिया की भूमिका पर बल दिया। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव ने किसान हित को लेकर विचार साझा किए। प्रश्नोत्तर सत्र के बाद कार्यशाला का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। पीआईबी रांची की यंग प्रोफेशनल शिवानी कुमारी केसरी ने पीआईबी की कार्यशैली पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सूचना सहायक प्रिंस कुमार, यंग प्रोफेशनल शिवेंद्र नाथ तिवारी तथा अन्य कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में नशा मुक्त युवा अभियान, कुलपति बोलीं—नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें युवा

JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा के स्कूलों में सुरक्षित बचपन अभियान शुरू, बच्चों को गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा और पॉक्सो कानून की जानकारी
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में नशा मुक्त युवा अभियान, कुलपति बोलीं—नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें युवा

October 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा के स्कूलों में सुरक्षित बचपन अभियान शुरू, बच्चों को गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा और पॉक्सो कानून की जानकारी

October 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में 01 अतिरिक्त एसी-3 एवं 01 अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा

October 26, 2026
Recent Post

CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में नशा मुक्त युवा अभियान, कुलपति बोलीं—नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें युवा

October 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा के स्कूलों में सुरक्षित बचपन अभियान शुरू, बच्चों को गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा और पॉक्सो कानून की जानकारी

October 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में 01 अतिरिक्त एसी-3 एवं 01 अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा

October 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पोटका में कुष्ठ रोग खोज अभियान के दौरान मिले तीन मरीज, चेन्नई की केंद्रीय टीम ने की जांच, मुफ्त दवा दी

October 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :डेंगू की रोकथाम के लिए टाटा स्टील ने तेज़ किए प्रयास, सुरक्षित जमशेदपुर के लिए सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा

October 26, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group