Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur News : बर्मामाइंस के शुभम हत्याकांड में पुलिस ने रायगढ़ के भाजपा नेता को किया गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    Headlines

    Jamshedpur News : बर्मामाइंस के शुभम हत्याकांड में पुलिस ने रायगढ़ के भाजपा नेता को किया गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    News DeskBy News DeskOctober 3, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. बर्मामांइस क्षेत्र के कैलाश नगर निवासी शुभम कुमार सिंह (25) की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी भारतीय जनता पार्टी रायगढ़ के व्यावसायिक मंच के कार्यालय प्रभारी गोपाल दास (जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित कैरेज कॉलोनी निवासी) को बर्मामाइंस की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी रायगढ़ से की गयी. उस पर 9 जुलाई को बर्मामाइंस में हुए शुभम की हत्या के लिए हथियार देने का आरोप है. इससे पहले पुलिस ने गोपाल दास के भतीजे सलील दास को जेल भेजा था. गोपाल दास को पुलिस ने बुधवार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया. घटना के बाद से गोपाल दास फरार चल रहा था. मंगलवार की देर रात गोपाल दास के बारे में पुलिस को जानकारी मिली. उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में मृतक शुभम के भाई अनिल कुमार सिंह ने बर्मामाइंस निवासी सलिल दास और उसके दोस्तों पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है. घटना नौ जुलाई देर रात की है.गौरतलब है कि शुभम, सलिल दास और अन्य युवक एक साथ बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे. उसी दौरान शुभम का सलिल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. कुछ देर बाद सब सलिल के घर के पास गये. वहां विवाद और बढ़ गया. आरोप है कि गुस्से में सलिल ने पिस्तौल निकाली और शुभम के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी.

    Jamshedpur: डबल डाउन पब के पास हमले में घायल हिमांशु की मौत पर बिष्टुपुर में विरोध प्रदर्शन, पुलिस की गाड़ियों पर पथराव, एसपी की कार का शीशा तोड़ा
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur News: Police arrested Raigarh BJP leader in Burmamines' Shubham murder case major police action
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: डबल डाउन पब के पास हमले में घायल हिमांशु की मौत पर बिष्टुपुर में विरोध प्रदर्शन, पुलिस की गाड़ियों पर पथराव, एसपी की कार का शीशा तोड़ा

    June 30, 2026

    Jamshedpur: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, मानगो क्षेत्र से चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

    June 30, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर के साकची स्थित शालीमार मार्केट में रंगदारी मांगने को लेकर चाकूबाजी, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

    June 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: डबल डाउन पब के पास हमले में घायल हिमांशु की मौत पर बिष्टुपुर में विरोध प्रदर्शन, पुलिस की गाड़ियों पर पथराव, एसपी की कार का शीशा तोड़ा

    June 30, 2026

    Jamshedpur: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, मानगो क्षेत्र से चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

    June 30, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर के साकची स्थित शालीमार मार्केट में रंगदारी मांगने को लेकर चाकूबाजी, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

    June 30, 2026

    CKP Railway: चक्रधरपुर और मनोहरपुर रेलवे स्टेशनों के बीच नक्सल प्रभावित रेलखंड में ड्रोन के माध्यम से विशेष निगरानी, यह है वजह?

    June 30, 2026

    Jamshedpur News: उपायुक्त राजीव रंजन ने CSR फंड के प्रभावी उपयोग पर दिया जोर, कंपनियों से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट और कार्ययोजना

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group