


जमशेदपुर: पोटका प्रखंड अंतर्गत पोटका लेम्प्स (MPCS) परिसर में खरीफ वर्ष 2025-26 के लिए MTU-7029 किस्म के धान बीज का वितरण किया गया। इस अवसर पर पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने किसान भाइयों को बीज वितरित करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिससे उन्हें अधिकतम लाभ मिल सके। विधायक ने कृषि क्षेत्र के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी जताई।
किसानों के उत्थान के लिए विधायक ने जताई प्रतिबद्धता
विधायक संजीव सरदार ने इस अवसर पर किसानों को कृषि के क्षेत्र में नए तरीके से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं, और उनका विकास ही राज्य और देश के विकास का आधार है। उन्होंने किसानों से कहा कि वे बीज वितरण से कृषि की बेहतरी में योगदान दें और खेती में आधुनिक तकनीकों का उपयोग करें।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा का योग कार्यक्रम केएसएमएस हिंदी स्कूल में आयोजित
कौन-कौन लोग थे शामिल
इस दौरान पोटका लेम्प्स के अध्यक्ष पंचानन सरदार, समाजसेवी आनंद दास, सचिव उत्तम कुमार साह, और कार्यकारी सदस्य एकलव्य मंडल, मिलन सरदार, सुनीता सरदार, गीता सरदार, माया मुर्मू, इसरार अहमद, अफजल और महबूब आलम उपस्थित थे।



