Site icon Lahar Chakra

JAMSHEDPUR NEWS :पोटका विधायक संजीव सरदार ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के. श्रीनिवासन से मिले, जर्जर सड़कों के निर्माण और आपदा पीड़ितों को आवास मुआवजा देने की रखी मांग

जमशेदपुर।

पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने शनिवार को रांची में झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के. श्रीनिवासन से शिष्टाचार मुलाकात कर पोटका प्रखंड की जर्जर सड़कों और हाल ही में भारी बारिश से प्रभावित हुए ग्रामीण परिवारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

विधायक सरदार ने सचिव से अनुरोध किया कि ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से पोटका क्षेत्र की उन सड़कों का पुनर्निर्माण कराया जाए, जो वर्षों से जर्जर अवस्था में हैं और ग्रामीणों की आवाजाही में बाधा बन रही हैं। इसके साथ ही, उन्होंने हालिया भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए घरों के पीड़ित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने की भी मांग की।

READ MORE :Saraikela: जमीन विवाद में तीन दिन पहले सौतेले भाई की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो भाइयों को किया गिरफ्तार

संजीव सरदार ने सचिव के समक्ष विशेष रूप से “अबुआ आवास योजना” के लिए तैयार की गई सूची में मौजूद गंभीर त्रुटियों की ओर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि सूची में स्कोरिंग की गड़बड़ी के कारण वास्तविक जरूरतमंदों के नाम नीचे चले गए हैं, जबकि अपेक्षाकृत कम ज़रूरतमंद नाम ऊपर आ गए हैं। ऐसे में यदि बिना संशोधन के योजना लागू की गई तो असली लाभुक योजना से वंचित हो जाएंगे।

उन्होंने मांग की कि सूची को तत्काल संशोधित कर सही पात्रों का चयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि सरकार की मंशा के अनुरूप ज़रूरतमंदों को समय पर आवास योजना का लाभ मिल सके।

READ MORE:ओडिशा में एक बार फिर दिल दहला देनेवाली वारदात; पुरी में 15 साल की छात्रा पर पेट्रोल डाल लगा दी आग, गंभीर हालत में ले जाया गया अस्पताल

सचिव के. श्रीनिवासन ने विधायक की बातों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार पोटका विधानसभा क्षेत्र में जर्जर सड़कों का शीघ्र निर्माण कराएगी। उन्होंने यह भी बताया कि आपदा प्रभावित परिवारों को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत आवास दिया जाएगा। साथ ही, आबुआ आवास योजना की सूची में सुधार के लिए जिला प्रशासन को पहले ही निर्देशित किया गया है, और जल्द ही संशोधन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Exit mobile version