Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :एनएच 33 से सीधे जुड़ सकेगा पोटका, घाटशिला और पोटका के लाखो लोगो को होगा फायदा – संजीव सरदार
    Breaking News

    Jamshedpur News :एनएच 33 से सीधे जुड़ सकेगा पोटका, घाटशिला और पोटका के लाखो लोगो को होगा फायदा – संजीव सरदार

    News DeskBy News DeskNovember 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur : पोटका के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ रहा हैं जहाँ पोटका प्रखंड अंतर्गत आसनबनी पंचायत के तिलामुड़ा मौजा स्थित स्वर्णरेखा नदी के कुलियाना घाट पर ग्रामीणों की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार पूरी हो रही है. यहाँ मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के अंतर्गत पुलिया निर्माण कार्य का विधिवत् शिलान्यास शुक्रवार को पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार द्वारा पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ।

    यह पुलिया क्षेत्र की बहुउद्देशीय आवश्यकताओं को पूरा करेगा तथा स्थानीय जनता को जमशेदपुर, घाटशिला और पश्चिम बंगाल आने-जाने में अत्यधिक सुगमता प्रदान करेगा। आने वाले समय में यह मार्ग न केवल सुविधाजनक होगा बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए विकास की नई राह साबित होगा।

    यह पूल विकसित पोटका के निर्माण की निंव, इससे स्वास्थ, रोज़गार और शिक्षा आसानी से उपलब्ध होगा – संजीव सरदार

    “हेमंत सोरेन सरकार में ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं। वर्षों से लंबित यह पुलिया अब पूरा होने जा रहा है, जिससे पोटका और एनएच 33 की दूरी कुछ मिनटो में पूरी हो सकेगी, यही नहीं यहाँ दो महत्वपूर्ण प्रखंड—पोटका और घाटशिला—सीधे जुड़ जाएंगे और लाखों लोगों को लाभ होगा।
    पहले यहाँ के लोगों को गलूडीह होकर 100 किमी का लंबा चक्कर लगाना पड़ता था, अब यह दूरी बहुत कम हो जाएगी। राजनगर, आदित्यपुर, टेल्को, पोटका सहित आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। यह पूल विकसित पोटका के निर्माण की निंव है और इसके बन जाने से क्षेत्र वासियो को स्वास्थ, रोज़गार और शिक्षा आसानी से उपलब्ध होगा”.

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    12 करोड़ की लागत से बनेगा पूल, 16 माह में बन कर होगा तैयार

    स्वर्णरेखा नदी के कुलियाना घाट पर बन रहे इस पूल की लंबाई 230 मीटर होगी और इसकी लागत 12 करोड़ रुपये होगी. यह पूल मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत सत्यम कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा 16 माह में इसका निर्माण किया जाएगा.

    2 दर्जन गांवों को मिलेगा लाभ

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    पोटका प्रखंड के कई गांव इस पूल निर्माण से सीधे NH-33 से जुड़ जाएंगे और उड़ीसा–पश्चिम बंगाल से आसान संपर्क मिलेगा. गाँव जैसे तिलमुड़ा, चातरो, आसनबनी, बीरग्राम, दोड़कासाईं, बनगोड़ा, कुलडीहा समेत पोटका और आस पास के लोगो को इससे लाभ मिलेगा वही दूसरी तरफ़ घाटशिला प्रखंड के कई ऐसे गांव है जो जमशेदपुर से आसान कनेक्टिविटी पाएंगे जिनमे कुलियाना, बीरीगोड़ा, पैरागुड़ी, दारीसाई, बड़ा खुर्सी, आमचूड़िया शामिल है.

    इस शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से झामुमो के पोटका प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, झारखंड आंदोलनकारी सुनील महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य चन्द्रावती महतो, हितेश भगत, चक्रधर महतो, समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ghatshila Connectivity Gram Setu Yojana Bridge Hemant Soren Govt Development Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur Potka News Jamshedpur today news Kuliana Ghat Bridge NH-33 Connectivity Potka Bridge Project Sanjeev Sardar MLA Swarnarekha River Bridge पोटका पुल निर्माण विधायक संजीव सरदार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: गोलमुरी चौक पर जनसुरक्षा को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू की पहल, भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं से की मुलाकात

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group