Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News :7 अप्रैल के धरना को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी,बैठकों में लगातार बढ़ रही है जनभागीदारी

जमशेदपुर। आगामी 7 अप्रैल को टाटानगर जंक्शन पर आयोजित होने वाले एक दिवसीय धरना को सफल बनाने के लिए शनिवार को जनता दल (यूनाइटेड) के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव और महानगर अध्यक्ष अजय कुमार की उपस्थिति में कदमा, लिट्टी चौक और बर्मा माइंस में बैठकें आयोजित की गईं। लगातार बैठकों का आज दूसरा दिन था। कल भी बैठकें होंगी।
बर्मामाइंस की बैठक में जदयू के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि टाटानगर जंक्शन पर आवागमन में लेटलतीफी के कारण आम यात्री तो परेशान हैं ही, मुख्य रूप से दैनिक मजदूर ज्यादा परेशान हैं जो सुदूर देहात से रोजगार करने आते हैं। वो समय पर नहीं पहुंच पाते हैं जिससे उनकी ड्यूटी छूट जाती है। उन्होंने कहा कि 400 रुपये कमाना तो दूर, 200 रुपये तो आने जाने में ही बिना काम के खर्च हो जाते हैं। बिना काम के ही वो घर पहुंचते हैं। इसलिए, अब वो जमशेदपुर आना ही नहीं चाहते। इस बैठक में महानगर अध्यक्ष, अजय कुमार, दुर्गा राव, बबलू कुमार सिंह, दिनेश कुमार, दीपू तिवारी, प्रकाश, भोला रजक, दुर्गा रजक, डी मनी, अजय, रासो, रवींद्र ठाकुर, गंगाधर पांडे, शंभू झा, आशीष, अर्जुन मुखी, बलराम मुखी, दीपक मुखी, हिमांशु मुखी, नरेश मुखी, आदित्य मुखी, शरद मुखी, गंगाराम मुखी, राजेश पत्रों, सुरेश पत्रों, गुरुदेव टांडी, प्रफुल्लो, राजेश पांडे, अमन मुखी आदि मौजूद रहे।
उधर कदमा मंडल की बैठक कदमा बाजार में तारक मुखर्जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। तारक मुखर्जी ने बैठक में उपस्थित लोगों से इस धरना को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। बैठक को नीरज सिंह, तारक मुखर्जी, शेषनाथ पाठक, मनोज सिंह, रविशंकर सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर राजीव निवास, पुष्प सरदार, बुलू प्रामाणिक, मुकेश ठाकुर, गंगासागर, आनंद गौंड, डॉ प्रणव नहा, पवन दुबे, राकेश प्रसाद, मिथुन सिंह, मयंक मंडल, सतीश कुमार, बिपिन कुमार, आशीष उपाध्याय,शिव कुमार आदि मौजूद रहे। लिट्टी चौक की बैठक में दर्जनों आम लोग और जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गौरतलब है कि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर ये बैठकें आयोजित हो रही हैं और इसमें जनभागीदारी रोज-ब-रोज बढ़ती जा रही है। 7 अप्रैल को टाटानगर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर धरना दिया जाएगा।

Exit mobile version