Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News: राखी मेला हमारी लोक-संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का सुंदर संगम : दिनेश कुमार
    Breaking News

    Jamshedpur News: राखी मेला हमारी लोक-संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का सुंदर संगम : दिनेश कुमार

    News DeskBy News DeskAugust 18, 2026Updated:August 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर, 18 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक समिति महिला मंडल, सोनारी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राखी मेले का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

    समारोह में समाजसेवी सुकृतदास मानिकपुरी तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सुधा दीदी और कोमल दीदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। ब्रह्माकुमारी बहनों ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को नशामुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा दिलाने के साथ रक्षा सूत्र भी बांधा गया।

    राखी मेला लोक-संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिनेश कुमार ने कहा कि राखी केवल भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक सुरक्षा, विश्वास, स्नेह और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने वाला त्योहार है। छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित राखी मेला लोक-संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत रखने के साथ महिलाओं को अपनी प्रतिभा और उद्यमिता प्रदर्शित करने का मंच भी प्रदान करता है।

    उन्होंने कहा कि समाज के सामने नशे की चुनौती गंभीर है। नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सरकार या किसी एक संस्था का प्रयास पर्याप्त नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने और परिवार तथा समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

    Jamshedpur NEWS: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर करीम सिटी कॉलेज में फोटोग्राफी वॉक, छात्रों ने सीखी कैमरा तकनीक

    दिनेश कुमार ने राखी मेले के आयोजन के लिए महिला मंडल की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक प्रेम, भाईचारे और एकजुटता को मजबूत करते हैं। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला है।

    महिलाओं की उद्यमिता को मिला मंच

    तीन दिवसीय राखी मेले में हस्तनिर्मित राखी, साड़ी, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, गिफ्ट आइटम और विभिन्न खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगाए गए। मेले में महिलाओं ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन एवं बिक्री कर अपनी प्रतिभा और उद्यमिता का परिचय दिया।

    संस्था के अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद ने समिति की सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी दी और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों एवं अतिथियों के प्रति आभार जताया।

    Jamshedpur News : मानगो नगर निगम के अधिकारी नियमों के अनुसार काम करें- सरयू राय

    कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मंडल की अध्यक्ष लक्ष्मी साहू ने की, जबकि मंच संचालन महामंत्री जया साहू ने किया। इस अवसर पर संस्था के सदस्य एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

    आयोजन की सफलता में कांता सिंह, गीतांजलि साहू, अंजू श्रीवंशी, सुनीता साहू, सुरजा देवी, नीलम साहू, उमा साहू, कांति साहू, लता साहू, रेखा साहू और विद्या साहू सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Brahma Kumaris Chhattisgarhi Cultural Committee Chhattisgarhi Society Cultural Program Dinesh Kumar Folk Culture Handmade Rakhi Jamshedpur Culture Jamshedpur Events Jamshedpur latest news Jamshedpur news JAMSHEDPUR UPDATE Jamshedpur Women Event Jharkhand news Nasha Mukt Bharat Rakhi Celebration Rakhi Festival Rakhi Market Rakhi Mela 2026 Rakhi Mela Jamshedpur Raksha Bandhan Raksha Sutra Social awareness Social Unity Sonari news Sonari Rakhi Mela Women Business Women Empowerment Women Entrepreneurs Women Self Reliance छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक समिति
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर करीम सिटी कॉलेज में फोटोग्राफी वॉक, छात्रों ने सीखी कैमरा तकनीक

    August 19, 2026

    Jamshedpur News : मानगो नगर निगम के अधिकारी नियमों के अनुसार काम करें- सरयू राय

    August 19, 2026

    Jamshedpur NEWS: पूर्वी विधानसभा में बारिश और जलजमाव का विधायक पूर्णिमा साहू ने सांसद विद्युत महतो संग लिया जायजा

    August 19, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर करीम सिटी कॉलेज में फोटोग्राफी वॉक, छात्रों ने सीखी कैमरा तकनीक

    August 19, 2026

    Jamshedpur News : मानगो नगर निगम के अधिकारी नियमों के अनुसार काम करें- सरयू राय

    August 19, 2026

    Jamshedpur NEWS: पूर्वी विधानसभा में बारिश और जलजमाव का विधायक पूर्णिमा साहू ने सांसद विद्युत महतो संग लिया जायजा

    August 19, 2026

    Jamshedpur NEWS: जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, लंबित योजनाओं को तेजी से पूरा करने का निर्देश

    August 19, 2026

    Jamshedpur NEWS: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर सफाई और आपदा प्रबंधन कार्य, JNAC ने बढ़ाई निगरानी

    August 19, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group