Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :रेड क्रॉस के अंधापन निवारण अभियान से 810वां नेत्र शिविर सम्पन्न, 18 मार्च को टीबी मरीजों को मिलेगा पोषण किट
    Breaking News

    Jamshedpur News :रेड क्रॉस के अंधापन निवारण अभियान से 810वां नेत्र शिविर सम्पन्न, 18 मार्च को टीबी मरीजों को मिलेगा पोषण किट

    News DeskBy News DeskMarch 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के द्वारा चलाये जा रहे अंधापन निवारण अभियान के माध्यम से उन लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार आया है जो मोतियाबिन्द के कारण अंधापन से पीड़ित थें, टाटा स्टील समुह की कम्पनियां भी अपने सीएसआर से इसी उद्देश्य से कार्य करती हैं कि समाज में जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो और खुशी है कि रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के साथ इस अभियान में हम साथ जुड़े हैं। उक्त विचार यहां राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में टाटा स्टील समुह की कम्पनी टाटा पिगमेन्टस की कम्पनी सचिव सुश्री नवनीत कौर ने कम्पनी सीएसआर से आयोजित 810वें नेत्र शिविर के समापन के अवसर पर नेत्र रोगियों को विदा करते हुए व्यक्त किया। इससे पूर्व नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने नेत्र रोगियों के आँखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच किया, जिसके पश्चात नेत्र रोगियों को चश्मा एवं दवा सुश्री नवनीत कौर, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, सक्रिय सदस्य राकेश मिश्र, अशोक कुमार सिंह, एवं आशीष कुमार ने प्रदान किया। जिसके पश्चात कार्यकर्ता श्याम कुमार प्रसाद ने नेत्र रोगियों को आंखों की देखभाल की जानकारी प्रदान की एवं नेत्र रोगियों को विदा किया। इस अवसर पर उपस्थित रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि जिला के उपायुक्त सह अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम श्री कर्ण सत्यार्थी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संचालित रेड क्रॉस सोसाईटी के अंधापन निवारण अभियान के तहत अगला नेत्र शिविर स्व. रचना नरेड़ी के पुण्य स्मृति में 21 से 23 मार्च तक रचना हेल्थ केयर फाउण्डेशन के संयोजन में बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में रेड क्रॉस के पेट्रन सज्जन नरेड़ी एवं राहुल नरेड़ी के देखरेख में आयोजित किया जायेगा।

    जमशेदपुर, 16 मार्च। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष एवं जिला के उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के मार्गदर्शन में संचालित पीएम टीबी फ्री इंडिया जो कि देश के प्रधानमंत्री के आह्वान पर टी.बी. मुक्त भारत की महत्वकांक्षी योजना पिछले चार वर्षों से जिले में चलायी जा रही है, अभियान के तहत जहां जरूरतमंद टी. बी. मरीजों के बीच पौष्टिक खाद्य सामग्रियों का एक महीने का सामान एवं विटामिन पोषण किट के रूप में उपलब्ध कराया जा रहा है। इस कड़ी का 44वां पोषण किट वितरण 18 मार्च को टी. बी. मरीजों के बीच रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रेड क्रॉस भवन साकची से किया जायेगा। इस अवसर पर टी.बी. मरीजों के बीच उनकी जरूरत के पहनने योग्य कपड़े भी वितरित किये जायेंगे। उपरोक्त जानकारी रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने प्रदान की।

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur cataract surgery camp Jamshedpur Health Camp News nutrition kit distribution TB patients PM TB Free India campaign Jamshedpur Ram Manohar Lohia Netralaya Jamshedpur Red Cross East Singhbhum news Red Cross Jamshedpur eye camp Red Cross Sakchi event Tata Pigments CSR health camp Tata Steel CSR healthcare जमशेदपुर स्वास्थ्य शिविर टाटा पिगमेंट्स CSR कार्यक्रम टीबी मुक्त भारत अभियान पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी पोषण किट वितरण मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर राम मनोहर लोहिया नेत्रालय रेड क्रॉस रेड क्रॉस जमशेदपुर नेत्र शिविर साकची रेड क्रॉस भवन कार्यक्रम सामाजिक सेवा अभियान जमशेदपुर.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group