Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur news :धार्मिक कथा नानी बाई रो मायरो के आयोजन हेतु बांटी गयी जिम्मेवारी
    Breaking News

    Jamshedpur news :धार्मिक कथा नानी बाई रो मायरो के आयोजन हेतु बांटी गयी जिम्मेवारी

    News DeskBy News DeskMarch 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर तीन दिवसीय धार्मिक कथा ‘नानी बाई रो मायरो’ का आयोजन 31 मार्च से 2 अप्रैल (मंगलवार से गुरुवार) तक कर रही है। इस कार्यक्रम का आयोजन संस्था से जुड़े 101 सहयोगी परिवारों द्वारा किया जा रहा है। कथा का प्रवचन विश्वविख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता पूज्या सुश्री जया किशोरी जी अपनी सुमधुर वाणी से दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक करेंगी। कथा साकची स्थित चंदूलाल अशोक कुमार भालोटिया सभागर, बोधि मंदिर मैदान (राजेन्द्र विद्यालय के बगल में) आयोजित होगी। कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। तैयारियों के क्रम में रविवार को मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी बांटी गई। महिलाओं को भी विशेष जिम्मेदारियां दी गई हैं। नेहा सोंथालिया, मेघा चौधरी, कृतिका गुप्ता, रिंकी भालोटिया, विजय लक्ष्मी भालोटिया, स्नेहा अग्रवाल आदि को पंडाल में श्रद्धालुओं को बैठाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। तीनों दिन पूजा और व्यवस्थाओं की देखरेख समीर दिवान, अजय खेमका, अजय अग्रवाल करेंगे। पंडाल निर्माण की पूरी देखरेख कैलाश सरायवाला, राम रतन कांवटिया, अनिल नरेडी करेंगे, जबकि पंडाल की विधि व्यवस्था की जिम्मेदारी अनिल नरेडी, रोहित अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी को सौंपी गई है। बैठक में ट्रस्ट अध्यक्ष राजकुमार चंदूका ने बताया कि कथा में प्रवेश नि:शुल्क है, लेकिन प्रवेश पास के माध्यम से ही होगा। उन्होंने सभी भक्तों से इस तीन दिवसीय धार्मिक कथा में उपस्थित होने का आग्रह किया। बैठक में प्रमुख रूप से राजकुमार संघी, कैलाश सरायवाला, विजय मित्तल, अनिल नरेडी, ललित सरायवाला, नवीन पोद्दार, किशन सोंथालिया, अभिषेक भालोटिया आदि उपस्थित थे।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bhajan Kirtan Event Bhakti Program Jharkhand Devotional Event India Free Entry Event Jamshedpur Hindu Religious Event Indian Spiritual Events Jamshedpur cultural event Jamshedpur news Jaya Kishori Jamshedpur Jaya Kishori Pravachan Jaya Kishori Program Date Katha Program 2026 Nani Bai Ro Mayro Katha Narayani Seva Trust Religious Event Jamshedpur Religious आयोजन Jharkhand Sakchi Bhakti Event Sakchi Event News Spiritual Gathering India Spiritual Katha India नानी बाई रो मायरो
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group