Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :मतदाता सूची मैपिंग की समीक्षा बैठक, शहरी क्षेत्रों में बेहतर समन्वय पर जोर
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :मतदाता सूची मैपिंग की समीक्षा बैठक, शहरी क्षेत्रों में बेहतर समन्वय पर जोर

    News DeskBy News DeskDecember 31, 2025Updated:December 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR:
    जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में मतदाता सूची की मैपिंग प्रक्रिया को अधिक सुचारू, सटीक एवं प्रभावी बनाने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन से जुड़े सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    उपायुक्त ने कहा कि जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों के शहरी इलाकों में मतदाता सूची की मैपिंग में सुधार के लिए बेहतर आपसी समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बीएलओ सुपरवाइजर, बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) एवं प्री-एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्य में लगे सभी कर्मियों को अगले एक सप्ताह तक विशेष फोकस के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। शहरी क्षेत्रों में क्षेत्रीय पदाधिकारियों को प्रभावी रणनीति बनाकर नियमित फील्ड विजिट करने और आंकड़ों को अद्यतन करने पर विशेष बल दिया गया।

    कम मैपिंग वाले क्षेत्रों में पब्लिक आउटरीच कार्यक्रम के माध्यम से सीधे मतदाताओं से संपर्क कर मैपिंग कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही बीएलओ एवं निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों को प्रोत्साहित करने, नियमित समीक्षा करने, अनुपस्थित मतदाताओं की पहचान करने तथा ब्लैक एंड व्हाइट या अस्पष्ट फोटो को अपडेट कराने को कहा गया।

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण को सरल और प्रभावी बनाने के लिए सटीक मैपिंग ही एकमात्र विकल्प है। विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूट न जाए और सभी की पहचान पूर्ण रूप से सत्यापित हो।

    उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिले के 47-जुगसलाई (अ.जा.), 48-जमशेदपुर पूर्व एवं 49-जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे 2003 SIR में अपना नाम खोजकर संबंधित बीएलओ को जानकारी उपलब्ध कराएं। मतदाता https://voters.eci.gov.in एवं https://ceo.jharkhand.gov.in पर जाकर विवरण प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1950, 7992311534 या 7004922797 पर संपर्क किया जा सकता है। सभी मतदाताओं से 04 जनवरी 2026 तक 2003 SIR की विवरणी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया।

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    बैठक में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी ऑफलाइन व वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Absent Voters Assembly Constituency BLO BLO Supervisor Blurred Photograph Booth Level Officer Data Update Deputy Commissioner District Election Officer East Singhbhum District Electoral Roll Electoral Roll Strengthening Field Visit Inter-Departmental Coordination Jamshedpur East Jamshedpur west Jugsalai Assembly Low Mapping Area Pre-SIR Public Outreach Program Review Meeting Special Intensive Revision Urban Area Voter Awareness Voter List Mapping Voters List अनुपस्थित मतदाता अस्पष्ट फोटो आपसी समन्वय उपायुक्त कम मैपिंग क्षेत्र जमशेदपुर पश्चिम जमशेदपुर पूर्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी जुगसलाई विधानसभा डेटा अपडेट निर्वाचक नामावली पब्लिक आउटरीच कार्यक्रम पूर्वी सिंहभूम जिला प्री-एसआईआर फील्ड विजिट बीएलओ बीएलओ सुपरवाइजर बूथ लेवल अधिकारी मतदाता जागरूकता मतदाता सूची मतदाता सूची सुदृढ़ीकरण मैपिंग प्रक्रिया विधानसभा क्षेत्र विशेष गहन पुनरीक्षण शहरी क्षेत्र समीक्षा बैठक
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group