Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News: राजस्व संग्रहण और भू-अर्जन की समीक्षा, डीसी ने मुआवजा भुगतान में तेजी के दिए निर्देश
Breaking News

Jamshedpur News: राजस्व संग्रहण और भू-अर्जन की समीक्षा, डीसी ने मुआवजा भुगतान में तेजी के दिए निर्देश

News DeskBy News DeskAugust 18, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। समाहरणालय सभागार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, भू-अर्जन, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और नीलाम पत्र मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के राजस्व लक्ष्य, विभिन्न भू-अर्जन परियोजनाओं, टाटा लीज से जुड़े लंबित मामलों, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण तथा नीलाम पत्र वादों की बिंदुवार समीक्षा की गई।

बैठक में विभागवार राजस्व संग्रहण की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्धारित वार्षिक लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान राज्य कर के अर्बन अंचल में 19.52 प्रतिशत, जमशेदपुर अंचल में 25.12 प्रतिशत तथा सिंहभूम अंचल में 20.31 प्रतिशत राजस्व संग्रहण दर्ज किया गया।

वहीं, खनन विभाग में 25 प्रतिशत, उत्पाद विभाग में 32 प्रतिशत, जिला सब रजिस्ट्रार कार्यालय में 25 प्रतिशत तथा परिवहन विभाग में 31 प्रतिशत राजस्व संग्रहण हुआ है। विद्युत विभाग के जमशेदपुर, मानगो और घाटशिला प्रमंडलों में करीब 50 प्रतिशत संग्रहण दर्ज किया गया। नगर निकायों में जेएनएसी ने करीब 25 प्रतिशत, जबकि जुगसलाई, चाकुलिया और मानगो नगर निकायों में 40 प्रतिशत से अधिक राजस्व संग्रहण किया है।

उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को उपलब्ध संसाधनों और संभावित राजस्व स्रोतों का प्रभावी उपयोग करते हुए आंतरिक संसाधनों से राजस्व संग्रहण बढ़ाने का निर्देश दिया।

Jamshedpur: स्वर्णरेखा नदी में डूबी बच्ची पूनम का शव बरामद, बेटी का शव देखते ही मची चीख-पुकार, बदहवास हो गयी मां

भू-अर्जन और मुआवजा भुगतान में तेजी

भू-अर्जन से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न पथ परियोजनाओं के लिए शेष भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। उन्होंने लंबित मुआवजा भुगतान के लिए विशेष कैम्प आयोजित कर रैयतों को समयबद्ध तरीके से भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को दिया।

बैठक में सभी अंचल अधिकारियों के साथ म्यूटेशन, भूमि सीमांकन, परिसोधन, ऑनलाइन लगान सहित अन्य राजस्व संबंधी कार्यों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि भूमि से जुड़े आवेदनों का निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

नीलाम पत्र मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

नीलाम पत्र वादों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, नियमित सुनवाई तथा राजस्व वसूली की कार्रवाई को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण से जुड़े मामलों में भी नियमानुसार कार्रवाई और सतत निगरानी पर जोर दिया गया।

Jamshedpur: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जमशेदपुर और रांची के योग प्रशिक्षकों के शव पहुंचा, पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देगी हेमंत सरकार

बैठक में एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा, अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी, डीसीएलआर धालभूम, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, डीटीओ, डीएमओ, सभी सीओ सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: स्वर्णरेखा नदी में डूबी बच्ची पूनम का शव बरामद, बेटी का शव देखते ही मची चीख-पुकार, बदहवास हो गयी मां

October 4, 2026

Jamshedpur: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जमशेदपुर और रांची के योग प्रशिक्षकों के शव पहुंचा, पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देगी हेमंत सरकार

October 4, 2026

ICICI बैंक को 229 करोड़ रुपये से अधिक की GST मांग का नोटिस, ब्याज और जुर्माना भी लगा

October 4, 2026
Recent Post

Jamshedpur: स्वर्णरेखा नदी में डूबी बच्ची पूनम का शव बरामद, बेटी का शव देखते ही मची चीख-पुकार, बदहवास हो गयी मां

October 4, 2026

Jamshedpur: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जमशेदपुर और रांची के योग प्रशिक्षकों के शव पहुंचा, पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देगी हेमंत सरकार

October 4, 2026

ICICI बैंक को 229 करोड़ रुपये से अधिक की GST मांग का नोटिस, ब्याज और जुर्माना भी लगा

October 4, 2026

Jharkhand: नर्सिंग की नौकरी का झांसा देकर झारखंड की महिला से दुबई में बंधक बनाया, नौकरानी का कराया जा रहा काम, प्लेसमेंट एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज

October 4, 2026

Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड में स्कूल की रिपोर्ट से तय होगी नाबालिग आरोपियों की उम्र, जुवेनाइल बोर्ड ने पांच स्कूलों से मांगा प्रमाणपत्र

October 4, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group