Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News: साकची पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 150 करोड़ ठगी मामले में मैक्सीजोन टच के एमडी भूषण सिंह और उनकी पत्नी डायरेक्टर प्रियंका सिंह गिरफ्तार
    Breaking News

    Jamshedpur News: साकची पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 150 करोड़ ठगी मामले में मैक्सीजोन टच के एमडी भूषण सिंह और उनकी पत्नी डायरेक्टर प्रियंका सिंह गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskSeptember 10, 2025Updated:September 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. साकची पुलिस ने नन बैंकिंग कंपनी मैक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. कंपनी के एमडी भूषण सिंह और उनकी पत्नी डायरेक्टर प्रियंका सिंह को साकची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.दोनों दिल्ली से भुवनेश्वर जा रहे थे. दोनों पर निवेशकों के 150 करोड़ रुपये लेकर भागने का आरोप है. पुलिस ने दोनों को गुड़गांव से गिरफ्तार किया है.

    पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए तेजस राजधानी एक्सप्रेस से गोमो (धनबाद) जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 2 से इन्हें दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद दोनों को जमशेदपुर लाकर पूछताछ की गई और मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया. पुलिस के मुताबिक, चंद्रभूषण और प्रियंका के खिलाफ जमशेदपुर के साकची थाना में 20 से अधिक मामले दर्ज हैं. इनमें धोखाधड़ी, जालसाजी, षड्यंत्र और अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं. इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने किया. टीम में कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे.

    Jamshedpur: SSP ने सभी थाना प्रभारियों के साथ की हाई-लेवल बैठक, अपराध पर सख्त दिखे, बोले-अवैध गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

    तीन साल के बाद दोनों पकड़ाये
    मैक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिटेड ने ज्यादा ब्याज, आकर्षक कमीशन और बड़े बड़े फिल्मी सितारों का सब्जबाग दिखाकर करोड़ों रुपये की ठगी की और फिर भाग गये. जमशेदपुर के करीब 10 हजार लोगों के मेहनत का पैसा लेकर ये लोग भाग गये थे. इसके बाद से उसको तलाशने की कोशिश शुरू की गयी. लेकिन वे लोग भागे हुए थे.

    करीब तीन साल के बाद वे लोग पुलिस की पकड़ में आये है. पहले तो लोग उसका पैसा निकालने के लिए केस दर्ज किये, छापामारी भी करायी, लेकिन सफलता नहीं मिल पायी. अब जाकर सफलता मिली है उसको पुलिस ने धर दबोचा है.

    Adityapur:आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा की कार दुर्घटनाग्रस्त

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur News: Sakchi police took a big action; Maxizone Touch MD Bhushan Singh and his wife director Priyanka Singh arrested in 150 crore fraud case Jamshedpur News: साकची पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 150 करोड़ की ठगी मामले में मैक्सीजोन टच के एमडी भूषण सिंह और उनकी पत्नी डायरेक्टर प्रियंका सिंह गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: SSP ने सभी थाना प्रभारियों के साथ की हाई-लेवल बैठक, अपराध पर सख्त दिखे, बोले-अवैध गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

    July 6, 2026

    Adityapur:आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा की कार दुर्घटनाग्रस्त

    July 6, 2026

    Jamshedpur Breaking: हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार, मैनेजर भी पकड़ाया

    July 6, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: SSP ने सभी थाना प्रभारियों के साथ की हाई-लेवल बैठक, अपराध पर सख्त दिखे, बोले-अवैध गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

    July 6, 2026

    Adityapur:आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा की कार दुर्घटनाग्रस्त

    July 6, 2026

    Jamshedpur Breaking: हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार, मैनेजर भी पकड़ाया

    July 6, 2026

    Jamshedpur: बर्मामाइंस बाजार के समीप छिनतई के प्रयास में युवक पर अपराधियों ने चापड़ से किया जानलेवा हमला

    July 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: TMH ने स्थानीय एनेस्थीसिया में सफलतापूर्वक की Balloon Kyphoplasty, बुजुर्ग मरीजों को मिली नई जिंदगी की उम्मीद

    July 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group