Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :सरयू राय ने 2.86 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन किया
    Breaking News

    Jamshedpur News :सरयू राय ने 2.86 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन किया

    News DeskBy News DeskJanuary 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोमवार को मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र के अंतर्गत अपने विधायक निधि और जिला योजना अनाबद्ध निधि के 2 करोड़ 86 लाख रुपए से अधिक की राशि की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

    इन योजनाओं में 2 करोड़ 5 लाख रुपए की लागत से विधायक निधि से क्रियान्वित होने वाले 38 योजनाओं का शिलान्यास, 26 लाख 32 हजार के लागत से विधायक निधि से पूर्ण हुए 4 योजनाओं का उद्घाटन तथा जिला योजना अनाबद्ध निधि से 55 लाख 50 हजार रुपए की लागत से डिमना मध्य विद्यालय में 6 अतिरिक्त वर्ग कक्ष के निर्माण कार्य का शिलान्यास होना शामिल है।

    इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने कहा कि उनका प्रयास है कि सरकार से जो विकास कार्य के लिए राशि प्राप्त होती है, उस राशि का बेहतर उपयोग जनता के हित में हो।

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    श्री राय ने कहा कि विधायक और सांसद निधि से छिटपुट सड़क और नाली का निर्माण से बहुत अधिक लाभदायक नतीजा नहीं निकल पाता है। मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अक्षेस एक बार सर्वे कर ले कि बस्तियों का जीवन स्तर सुधारने के लिए कितना कार्य करने की आवश्यकता है। इसके अनुसार विकास की योजनाएं तैयार की जानी चाहिए और राशि की मांग सरकार से की जानी चाहिए। यदि एक बार में राशि उपलब्ध न हो तो चरणबद्ध तरीके से वर्षवार इनका क्रियान्वयन किया जाना चाहिए।

    उन्होंने पुनः नाला आधारित विकास योजना बनाने की बात दोहरायी। उन्होंने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त को मानगो को चार भागों में बाँटकर विकास की योजना तैयार करने के लिए कहा ताकि इसके अनुसार विकास का खाका तैयार की जा सके। सभी बड़े-छोटे नाले किस नाले से होकर बड़े नालों पर मिल रही है इसका मैपिंग होना चाहिए इसके अनुसार योजना बनायी जाय। इससे नाला का पानी के बहाव में बाधा नहीं आएगी और सुगम बहकर बड़े नालों पर चली जाएगी। तभी बरसात जैसे समय में लोगों के घरों में और सड़क नाला का पानी पे्रवेश नही करेगा।

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    इस अवसर पर मुख्य रूप से जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा, संजीव सिन्हा, अजय श्रीवास्तव, सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, पप्पू सिंह, ललन द्धिवेदी, चुन्नु भूमिज, रविन्द्र सिंह सिसोदिया, विनोद राय, प्रशांत पोद्दार, तारक मुखर्जी, संजय तिवारी, लालू गौड़, प्रवीण सिंह, रवि ठाकुर, शशांक श्रीवास्तव, मनोज सिंह, सुर रंजन राय, अमृता मिश्रा, नीरज सिंह, पिंटु सिंह, संतोष भगत, प्रदीप सिंह, शेषनाथ पाठक, आशुतोष राय, पप्पू सूर्यवंशी, कुलविंदर सिंह पन्नु, नीरू सिंह, अशोक चौहान आदि मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    2.86 करोड़ की योजनाएं civic amenities Development Projects Worth 2.86 Crore Development Works District Plan Fund Drain Construction Drainage Based Development Foundation Stone Laying Government Scheme Inauguration Infrastructure Jamshedpur Jamshedpur Akses Jamshedpur west Jamshedpur West MLA Local Development mango Mango municipal Corporation MLA Fund Phased Development Public Welfare Road Construction Survey Based Planning urban development Waterlogging Problem उद्घाटन चरणबद्ध विकास जनहित कार्य जमशेदपुर जमशेदपुर अक्षेस जमशेदपुर पश्चिम जिला योजना अनाबद्ध निधि नागरिक सुविधा नाला आधारित विकास नाली निर्माण बरसात में जलजमाव बुनियादी ढांचा मानगो मानगो नगर निगम विकास कार्य विधायक निधि शहरी विकास शिलान्यास सड़क निर्माण सरकारी योजना सरयू राय सर्वे आधारित योजना स्थानीय विकास
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group