Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :विधानसभा में सरयू राय ने उठाया मानगो पेयजल आपूर्ति का मुद्दा, बोलेनगर विकास विभाग छुपा रहा है तथ्य, सरकार का जवाब असंतोषजनक
    Breaking News

    Jamshedpur News :विधानसभा में सरयू राय ने उठाया मानगो पेयजल आपूर्ति का मुद्दा, बोलेनगर विकास विभाग छुपा रहा है तथ्य, सरकार का जवाब असंतोषजनक

    -सरकार ने माना, मानगो के अंतिम छोर तक पानी नहीं जा रहा है -एनएचएआई का एलिवेटेड कॉरिडोर संबंधी कार्य अभी तक अधूरा -24 जून 2025 को ही एनएचएआई ने दे दिया था एनओसी -आरसीसी पम्प हाउस बनने की स्वीकृति सरकार ने नहीं दी
    News DeskBy News DeskMarch 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची/जमशेदपुर
    जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को विधानसभा में मानगो पेयजल आपूर्ति परियोजना की बदहाली का मामला उठाया और सरकार के जवाब को असंतोषजनक बताते हुए कहा कि नगर विकास विभाग तथ्यों को तो छुपा ही रहा है, गलतबयानी भी कर रहा है।

    सरयू राय ने कहा कि बालीगुमा के जलमीनार से जलापूर्ति शुरू करने हेतु एनएचएआई का एलिवेटेड कॉरिडोर संबंधी कार्य अभी तक नहीं हुआ है। इस संबंध में सरकार गलत उत्तर दे रही है। 24 जून 2025 को ही इसके लिए एनओसी एनएचएआई ने दे दिया था। कॉरिडोर का काम ऊपर होना था और पाईपलाईन का काम नीचे होना था।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    उन्होंने कहा कि वर्ष 2019-24 के बीच परियोजना उपेक्षित रहा। इसके इंटेकवेल, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और जलमीनारों के पुराने पम्प सेटों को बदला नहीं गया। जमशेदपुर पश्चिम का विधायक बनने के बाद उन्होंने इंटेक वेल के लिए 375 एचपी क्षमता का, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 150 एचपी क्षमता का तथा जोन 1, 2, 3 और 5 के लिए सेन्ट्रीफ्युगल पम्पसेट खरीदवाया। अभी तक आरसीसी पम्प हाउस बनने की स्वीकृति सरकार से नहीं मिली है।
    श्री राय ने कहा कि उन्होंने कई पूरक प्रश्न सरकार से पूछे, परन्तु सरकार की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। सरकार ने केवल यही कहा कि इस दिशा में कार्य प्रक्रियाधीन है। जवाब के क्रम में सरकार ने माना कि मानगो क्षेत्रान्तर्गत अंतिम छोर तक पानी नहीं दे पा रहे है।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    सरयू राय ने कहा कि पूर्व में भी उन्होंने विधानसभा, सरकार के मंत्री एवं सचिव के समक्ष विभाग द्वारा पेयजलापूर्ति करने के अनियमित समय अंतराल का मामला उठाया था कि पानी की आपूर्ति रात्रि में कभी एक बजे तो कभी 2 बजे की जाती है। इससे लोगों को काफी कठिनाई होती है। इसलिए एक निश्चित समय निर्धारित कर ही पेयजल की आपूर्ति की जाय। इसके साथ ही उन्होंने मानगो पेयजल परियोजना को सुदृढ़ एवं विस्तारित करने के उद्देश्य से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के स्थान पर नगर विकास विभाग को इसका संचालन देने हेतु सरकार से कहा था, परन्तु पेयजल आपूर्ति की स्थिति में सुधार होने के बजाय स्थिति और बदतर हो गई है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Water Crisis News Jamshedpur West MLA Saryu Roy News Jharkhand Assembly Water Issue Mango Drinking Water Project Jamshedpur Mango Water Supply Problem Saryu Roy Mango Water Supply Issue Urban Development Department सरयू राय मानगो जलापूर्ति मुद्दा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group