Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :सरयू राय ने लिखा टाटा स्टील वीपी( सीएस) को पत्र, कहा ,आमबागान मैदान की स्थिति सुधारना जरूरी, नेताजी स्मृति स्थल के रूप में विकसित किया जाए
    Breaking News

    Jamshedpur News :सरयू राय ने लिखा टाटा स्टील वीपी( सीएस) को पत्र, कहा ,आमबागान मैदान की स्थिति सुधारना जरूरी, नेताजी स्मृति स्थल के रूप में विकसित किया जाए

    News DeskBy News DeskJanuary 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    jamshedpur । जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कारपोरेट सर्विसेज) को पत्र लिख कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस आम बगान मैदान की स्थिति सुधारने और इसे नेताजी सुभाषचंद्र बोस के स्मृति स्थल के रूप में विकसित करने की पुरजोर मांग की है।

    सरयू राय ने पत्र में लिखा है कि आम बगान मैदान, जिसका नामकरण कुछ वर्ष पहले नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आम बगान मैदान के रूप में किया गया है, की अहमियत से आप भलीभांति अवगत है। यह सार्वजनिक स्थल संप्रति दुर्दशा का शिकार है। इसमें बसों एवं वाहनों की पार्किंग हो रही है। इसका बड़ा भाग पुराने वाहनों के कबाड़ स्थल में तब्दील हो गया है। किनारे से इसका अवैध अतिक्रमण हो रहा है।

    पत्र के अनुसार, मैदान के एक भाग में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का छोटा सा स्मारक स्थल है जहां उनकी प्रतिमा स्थापित है। स्थानीय विधायक के नाते पूर्व में उन्होंने प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण कराया था और प्रतिमा के उपर छतरी का निर्माण कराया था। पुनः इस क्षेत्र से विधायक निर्वाचित होने के बाद प्रतिमा स्थल की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण का कार्य उनकी विधायक निधि से हो रहा है।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    पत्र के अनुसार, इस क्रम में वहां जाना हुआ तो मैदान की दुर्दशा देखकर अत्यंत मानसिक क्लेश हुआ। पूर्ववर्ती विधायक अवधि में इस मैदान को सुरक्षित रखने के लिए तत्कालीन जुस्को ने मैदान की बाउंड्री खड़ी करने का काम 2016-17 के आसपास आरम्भ किया था। कार्य में पर्याप्त प्रगति हुई परंतु कतिपय निहित स्वार्थी समूहों के अनावश्यक हस्तक्षेप के कारण काम बीच में रूक गया तो रूक ही गया। मैदान की स्थिति दिनानुदिन बद से बदतर होते जा रही है। इसे सुधारने और नेताजी की स्मृति में जमशेदपुर के गौरव स्थल के रूप में विकसित करना अपरिहार्य प्रतीत हो रहा है।

    सरयू राय ने लिखा कि23 जनवरी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जन्म जयंती है। इस अवसर पर मैदान को सोद्देश्य विकसित करने का कार्य आरंभ करने और एक समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्णय की घोषणा करने का आग्रह वह करते हैं।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news सरयू राय
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group