Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News ;सरयू राय का रेलमंत्री से सवालः ट्रेनें टाटानगर विलंब से क्यों पहुंच रही हैं?
Breaking News

Jamshedpur News ;सरयू राय का रेलमंत्री से सवालः ट्रेनें टाटानगर विलंब से क्यों पहुंच रही हैं?

7 अप्रैल को रेलवे स्टेशन पर धरना की तैयारियों को लेकर हुई बड़ी बैठक
News DeskBy News DeskApril 1, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रेलवे पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने पूछा है कि बीते कई वर्षों से देश के किसी भी हिस्से से चलनी वाली ट्रेनें टाटानगर लगातार विलंब से क्यों पहुंच रही हैं? उन्होंने रेलमंत्री से कारण बताने की मांग की।
अपने बिष्टुपुर स्थित आवास पर आगामी 7 अप्रैल को टाटानगर रेलवे जंक्शन पर आहूत धरना की तैयारियों के सिलसिले में बुलाई गई बैठक में सरयू राय रेल समितियों पर भी बिफरे। उन्होंने जानना चाहा कि रेल समितियां क्या कर रही हैं? जिन लोगों को सिफारिश के आधार पर इन समितियों में रखा गया, वो क्या कर रहे हैं? उनकी भूमिका क्या है?
सरयू राय ने कहा कि टाटानगर पहुंचने वाली कोई भी ट्रेन समय पर नहीं पहुंच रही है। मालगाड़ी को पास देने के लिए सवारी गाड़ियों को रोका जाता है। यात्री ट्रेनें घंटों खड़ी रहती हैं। मालगाड़ी से सरकार को फायदा है। सरकार किराया लेती है। सरकार अपना बिजनेस बढ़ाना चाहती है। रेलवे मुनाफा कमा रही है। वह मुनाफा को बढ़ाना चाहती है।
उन्होंने कहा कि जब विदेशों में ट्रेन लेट होती है तो रेल मंत्रालय क्षमा याचना करता है। ट्रेन जब ज्यादा विलंब हो जाती है तो यात्रियों को मुआवजा दिया जाता है। हमारे यहां यह व्यवस्था क्यों नहीं है। रेलवे को सिर्फ व्यवसाय पर ही फोकस नहीं करना चाहिए। रेलवे व्यवसाय करे, लेकिन जनता का भी ख्याल रखे। यह प्राथमिकता में होना चाहिए।
सरयू राय ने कहा कि इस धरना में भाजपा को भी साथ लिया जाए। हम लोग एनडीए के ही घटक हैं। भाजपा को पत्र लिखा जाए कि वो भी इसमें शामल हो। सभी मंडलों में बैठक आयोजित करें और व्यापक जन-जागृति फैलाएं। सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें। लगातार नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जाए।
इस कार्यक्रम का संचालन जनता दल यूनाइटेड के नगर अध्यक्ष अजय कुमार ने किया। जदयू के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, कुलविंदर सिंह पन्नू, आफताब अहमद सिद्दिकी, नवीन कुमार, उषा यादव, अंजलि सिंह ने भी संबोधित किया। आज ही एर्नाकुलम एक्सप्रेस से जमशेदपुर पहुंचे भानु राव ने ट्रेन कैसे और कितने विलंब से चली, इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन शेषनाथ पाठक ने किया।

Railway: रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, रिग्रेट की स्थिति, पर खाली जा रही स्पेशल ट्रेनें, यह है वजह
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway: रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, रिग्रेट की स्थिति, पर खाली जा रही स्पेशल ट्रेनें, यह है वजह

November 8, 2026

Muhurat Trading: विशेष मुहूर्त कारोबार में शेयर बाजार ने हिंदू कैलेंडर वर्ष संवत 2083 की मजबूत शुरुआत

November 8, 2026

Tata Steel को माडा के नोटिस पर दखल देने से jharkhand Highcourt का इनकार, जानें मामला?

November 8, 2026
Recent Post

Railway: रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, रिग्रेट की स्थिति, पर खाली जा रही स्पेशल ट्रेनें, यह है वजह

November 8, 2026

Muhurat Trading: विशेष मुहूर्त कारोबार में शेयर बाजार ने हिंदू कैलेंडर वर्ष संवत 2083 की मजबूत शुरुआत

November 8, 2026

Tata Steel को माडा के नोटिस पर दखल देने से jharkhand Highcourt का इनकार, जानें मामला?

November 8, 2026

Ghatsila: बहरागोड़ा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना के बाद हत्या का आरोप

November 8, 2026

Jamshedpur: दीपावली पर बच्चों के लिए मिठाई-फल लेकर घर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

November 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group