Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :सरयू राय ने शुरु किया मानगो में 150 स्ट्रीट लाइट लगाने का काम,विधायक निधि से खर्च होंगे ₹11.89 लाख
Breaking News

Jamshedpur News :सरयू राय ने शुरु किया मानगो में 150 स्ट्रीट लाइट लगाने का काम,विधायक निधि से खर्च होंगे ₹11.89 लाख

News DeskBy News DeskOctober 2, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों की मांग पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने उन स्थानों पर 150 एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू कराया, जहां बिजली के पोल तो मौजूद हैं, लेकिन लाइट नहीं लगी होने के कारण रात में अंधेरा रहता है। इसके लिए विधायक निधि से 11 लाख 89 हजार 250 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
एलईडी स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन अभियान की शुरुआत मानगो के वार्ड संख्या 9 के बालीगुमा तथा वार्ड संख्या 6 के डिमना बस्ती से की गई। इन क्षेत्रों में ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया है जहां पहले से पोल लगे हुए हैं, लेकिन प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थानीय नागरिकों को रात में आवागमन में परेशानी होती थी।
इस मौके पर विधायक सरयू राय ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में नागरिकों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए उन स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही हैं, जहां पोल उपलब्ध हैं लेकिन लाइट नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पोल भी उपलब्ध नहीं हैं और प्रकाश की आवश्यकता है, वहां सोलर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य भी कराया जा रहा है।
इस प्रकार, एक ओर मौजूदा बिजली के पोल पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर ऐसे इलाकों में सोलर एलईडी लाइट लगाने की पहल की जा रही है जहां नए विद्युत पोल की आवश्यकता है। इससे विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रात के समय प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
एलईडी स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन के शुभारंभ के अवसर पर मानगो नगर निगम के उप महापौर राहुल कश्यप, वार्ड सदस्य राजेश सिंह, रविन्द्र सिंह सिसोदिया, राजू प्रजापति एवं अजय महतो सहित पिंटू सिंह, डी. मिश्रा, अनिमेष सिन्हा, राहुल कुमार, महेश सिंह, धर्मेंद्र कुमार, भोला, बाबा, नानकू ओझा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

JAMSHEDPUR NEWS: मद्रासी सम्मेलनी ने 11 स्कूलों के बच्चों को बांटी ₹2.33 लाख की शैक्षणिक सहायता
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: मद्रासी सम्मेलनी ने 11 स्कूलों के बच्चों को बांटी ₹2.33 लाख की शैक्षणिक सहायता

October 2, 2026

ADITYAPUR NEWS: पहली बार आदित्यपुर से लखनऊ सीधी ट्रेन, 10 अक्टूबर को खुलेगी स्पेशल; जानें रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज

October 2, 2026

Jamshedpur News :अंकिता भकत ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर भारत ने पहली बार महिला रिकर्व टीम खिताब अपने नाम किया

October 2, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: मद्रासी सम्मेलनी ने 11 स्कूलों के बच्चों को बांटी ₹2.33 लाख की शैक्षणिक सहायता

October 2, 2026

ADITYAPUR NEWS: पहली बार आदित्यपुर से लखनऊ सीधी ट्रेन, 10 अक्टूबर को खुलेगी स्पेशल; जानें रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज

October 2, 2026

Jamshedpur News :अंकिता भकत ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर भारत ने पहली बार महिला रिकर्व टीम खिताब अपने नाम किया

October 2, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: भाजपा जमशेदपुर महानगर ने गांधी-शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि

October 2, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: गांधी-शास्त्री जयंती पर जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, परविंदर सिंह ने बताए आदर्श

October 2, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group