Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सरयू राय का बड़ा ऐलान, 3 जुलाई को ‘जमशेदपुर बंद’, 2 को निकलेगा मशाल जुलूस
    Breaking News

    Jamshedpur News :बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सरयू राय का बड़ा ऐलान, 3 जुलाई को ‘जमशेदपुर बंद’, 2 को निकलेगा मशाल जुलूस

    News DeskBy News DeskJuly 1, 2026Updated:July 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। शहर की लचर पुलिस व्यवस्था के खिलाफ जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय नेतृत्व में आगामी 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद करने का निर्णय लिया गया है। इस सिलसिले में 2 जुलाई को मशाल जुलूस निकाला जाएगा और 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद रखा जाएगा। यह जानकारी विधायक सरयू राय के निवास पर आयोजित सर्वदलीय सर्व समाज की कोर कमेटी की बैठक में लिया गया।
    सरयू राय ने बताया कि बुधवार की संध्या 4 बजे सर्वदलीय, सर्वसमाज और प्रबुद्ध जनों की बैठक आहूत थी, जो प्रशासन के निषेधाज्ञा लागू करने के कारण स्थगित कर दी गई। इस संबंध में प्रशासन ने भी आग्रह किया था, जिसका हमने पूरा सम्मान किया।
    सरयू राय ने बताया कि 3 जुलाई की बंदी सफल हो, इसके लिए 2 जुलाई को एक बड़ी बैठक आयोजित की जा रही है। उसमें सभी समाज, सभी दल के लोगों के साथ-साथ प्रबुद्ध लोग भी शामिल रहेंगे।
    उन्होंने बताया कि जमशेदपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते 5 माह में 1300 चापड़ के केस हो चुके हैं। यह किसी भी सभ्य समाज के लिए बेहद चिंतित करने वाला आंकड़ा है। इसके साथ ही शहर के प्रायः हर हिस्से में जुआबाजी, शराब के अड्डे तो चल ही रहे हैं, छिनतई की घटनाओं में भी जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई है। कुल मिला कर कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है जिसके विरोध में 2 जुलाई को मसाल जुलूस और 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान किया गया है। उन्होंने इस बंद को सफल बनाने के लिए जनता से अपील की है।
    कोर कमेटी की बैठक में शंभु नाथ सिंह, वाईपी सिंह, निशांत कुमार, सुखदेव, अनिकेत सिंह सावरकर, सुबोध श्रीवास्तव, सतीश सिंह, मुन्ना सिंह, राघवेंद्र प्रताप उर्फ झुन्ना, मृत्युंजय सिंह आदि मौजूद रहे।

    RAILWAY NEWS: ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ के तहत RPF डोंगरगढ़ की बड़ी कार्रवाई, टाटा-इतवारी एक्सप्रेस में ₹1.56 लाख की चोरी का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar Jharkhand News Network Chapad attack Jamshedpur Jamshedpur Bandh 3 July Jamshedpur breaking news jamshedpur crime news Jamshedpur latest update Jamshedpur Law and Order Jamshedpur news Jamshedpur Police failure Jamshedpur West MLA Jharkhand Crime Updates Mashaal Juloos Jamshedpur MLA Saryu Roy Saryu Roy Jamshedpur Bandh Section 163 Jamshedpur चापड़बाजी जमशेदपुर जमशेदपुर कानून व्यवस्था जमशेदपुर क्राइम न्यूज़ जमशेदपुर छिनतई केस. जमशेदपुर ताजा खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर पश्चिम विधायक जमशेदपुर पुलिस जमशेदपुर बंद 3 जुलाई झारखंड न्यूज धारा 163 जमशेदपुर बिष्टुपुर न्यूज़ मशाल जुलूस जमशेदपुर विधायक सरयू राय सरयू राय सर्वदलीय बैठक जमशेदपुर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    RAILWAY NEWS: ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ के तहत RPF डोंगरगढ़ की बड़ी कार्रवाई, टाटा-इतवारी एक्सप्रेस में ₹1.56 लाख की चोरी का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार

    July 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पीपुल्स एकेडमी में कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम, फ्रेशर्स वेलकम समारोह में झलकी प्रतिभा

    July 1, 2026

    Patna Charlapalli Special Train :रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन के परिचालन में हुआ 31 जुलाई तक विस्तार

    July 1, 2026
    Recent Post

    RAILWAY NEWS: ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ के तहत RPF डोंगरगढ़ की बड़ी कार्रवाई, टाटा-इतवारी एक्सप्रेस में ₹1.56 लाख की चोरी का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार

    July 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पीपुल्स एकेडमी में कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम, फ्रेशर्स वेलकम समारोह में झलकी प्रतिभा

    July 1, 2026

    Jamshedpur News :बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सरयू राय का बड़ा ऐलान, 3 जुलाई को ‘जमशेदपुर बंद’, 2 को निकलेगा मशाल जुलूस

    July 1, 2026

    Patna Charlapalli Special Train :रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन के परिचालन में हुआ 31 जुलाई तक विस्तार

    July 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिला कांग्रेस का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल, हर स्तर पर न्याय दिलाने का भरोसा

    July 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group