Site icon Lahar Chakra

JAMSHEDPUR NEWS : भारी बारिश के अलर्ट पर पूर्वी सिंहभूम में 10 जुलाई को स्कूल बंद, उपायुक्त ने जारी किया आदेश

जमशेदपुर,।
पूर्वी सिंहभूम जिले में भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में 10 जुलाई 2025 को अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमशेदपुर द्वारा प्रेस विज्ञप्ति संख्या 411/2025 जारी की गई।

भारत मौसम विभाग (IMD) द्वारा आगामी 24 घंटों में जिले में भीषण या लगातार भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है, जिससे जन-जीवन, विशेषकर विद्यार्थियों की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो सकता है। इसी परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने सभी सरकारी, निजी एवं अल्पसंख्यक विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

READ MORE :जमशेदपुर में दिखा देशव्यापी हड़ताल का व्यापक असर, बैंकिंग सेवाएं रही ठप…

उक्त आदेश एहतियातन एवं जनहित में लिया गया है। उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया है कि विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए संबंधित विद्यालय ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करें।

जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में भी निर्देश जारी किए जाएंगे। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि यदि किसी विद्यालय या संस्थान द्वारा इस आदेश का उल्लंघन किया गया, तो उनके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE :Jamshedpur News :25वीं रामार्चा पूजा 10 जुलाई से, 11 को रुद्राभिषेक और महाप्रसाद वितरण

इस आदेश के लागू होने के बाद अभिभावकों में राहत की भावना है, वहीं विद्यालयों को अलर्ट मोड में रखा गया है। ऑनलाइन कक्षा को लेकर स्कूल प्रबंधन सक्रिय हो गया है।

Exit mobile version