Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :कोवाली थाना क्षेत्र में बच्चे के अपहरण का सनसनीखेज मामला, 14 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
Breaking News

Jamshedpur News :कोवाली थाना क्षेत्र में बच्चे के अपहरण का सनसनीखेज मामला, 14 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

News DeskBy News DeskJanuary 12, 2026Updated:January 12, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर।

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत कोवाली थाना क्षेत्र से एक बच्चे के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 14 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया। इस मामले में अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है, जबकि अपहरण में शामिल एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

घटना रविवार को कोवाली थाना क्षेत्र के ढेगाम हाट बाजार में घटी। जानकारी के अनुसार, रंगामटिया गांव की रहने वाली प्रतिमा सरदार अपने तीन छोटे बच्चों के साथ साप्ताहिक हाट में मुर्गी बेचने आई थीं। हाट में अत्यधिक भीड़ होने के कारण प्रतिमा सरदार ने कुछ देर के लिए अपने चार माह के बेटे इंद्रदेव सरदार को अपनी छह साल की बेटी ममता सरदार की गोद में दे दिया था। इसी दौरान दोपहर करीब तीन बजे भीड़ का फायदा उठाकर एक अज्ञात महिला ने मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया।

काफी देर तक बच्चे के नहीं मिलने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शाम करीब छह बजे पीड़ित परिवार को अपहरण की आशंका हुई, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना कोवाली थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक मुसाबनी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया।

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय सूचना तंत्र और हाट में मौजूद लोगों से पूछताछ के आधार पर त्वरित जांच शुरू की। लगातार छापेमारी और जांच अभियान के बाद पुलिस ने 14 घंटे के भीतर अपहृत चार माह के बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही अपहरण में संलिप्त एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार महिला की पहचान झुमारानी मंडल के रूप में हुई है, जो कोवाली थाना क्षेत्र के भेलाईडीह गांव की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

बरामद किए गए मासूम बच्चे इंद्रदेव सरदार को सुरक्षित उसकी मां प्रतिमा सरदार को सौंप दिया गया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस के अनुसार, इस घटना में अन्य आरोपी भी शामिल हो सकते हैं, जो फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

पुलिस प्रशासन ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष टीम की सराहना की है और आम जनता से अपील की है कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बच्चों को लेकर विशेष सतर्कता बरतें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026

Tata Motors में 18 अक्टूबर को भी खुला रहेगा प्लांट, दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेगा

October 16, 2026
Recent Post

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026

Tata Motors में 18 अक्टूबर को भी खुला रहेगा प्लांट, दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेगा

October 16, 2026

Jharkhand: झारखंड से नालंदा भेजी जा रही थी शराब की खेप, तस्करों को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर गोलीबारी, सिपाही की मौत

October 16, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा के हरहरगुटु में एटीएम तोड़ते लोहे की रॉड के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group