Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :सौहार्द, सहयोग और सकारात्मक सोच के साथ सिंहभूम चैंबर ने मनाया वार्षिक वन भोज समारोह
    Breaking News

    Jamshedpur News :सौहार्द, सहयोग और सकारात्मक सोच के साथ सिंहभूम चैंबर ने मनाया वार्षिक वन भोज समारोह

    News DeskBy News DeskJanuary 4, 2026Updated:January 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur।
    कोल्हान प्रमंडल के व्यापारियों एवं उद्यमियों के प्रमुख प्रतिनिधि संगठन सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान में आज होटल वेव इंटरनेशनल में वार्षिक वन-भोज समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। समारोह में चैंबर के सदस्य अपने परिवारजनों के साथ उपस्थित हुए और एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं।

    इस अवसर पर आयोजित सहभोज के दौरान सदस्यों के बीच आगामी व्यापारिक परिदृश्य, उद्योगों की चुनौतियों एवं संभावनाओं पर सार्थक विचार-विमर्श भी हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने न केवल लजीज व्यंजनों का आनंद लिया, बल्कि विभिन्न मनोरंजक खेलों के माध्यम से नए वर्ष का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

    सुबह 10:00 बजे प्रारंभ हुआ वन-भोज कार्यक्रम शाम तक चलता रहा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, पुरुलिया के सहयोग से बच्चों एवं महिलाओं के लिए विशेष रूप से स्वास्थ्यवर्धक, मनोरंजक एवं प्रतिभा उत्प्रेरक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को दिल्ली पब्लिक स्कूल, पुरुलिया की ओर से पुरस्कार भी प्रदान किए गए, जिससे प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष श्री मानव केडिया ने सभी सदस्यों एवं उनके परिवारजनों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन आपसी भाईचारे, सहयोग और संगठनात्मक मजबूती को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि नववर्ष नई उम्मीदों, नए अवसरों और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश लेकर आता है तथा बदलते व्यापारिक परिवेश में व्यापारियों एवं उद्यमियों को नवाचार और आपसी सहयोग के साथ आगे बढ़ना होगा।

    अपने संबोधन में श्री केडिया ने कहा कि सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री कोल्हान क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं, सुझावों एवं विकास से जुड़े मुद्दों को निरंतर मजबूती से उठाता रहेगा तथा सभी सदस्यों को साथ लेकर क्षेत्र के आर्थिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाएगा। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई देते हुए सदस्यों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    कार्यक्रम को पूर्व अध्यक्ष श्री निर्मल काबरा, श्री सुरेश संथालिया, श्री विजय आनंद मुनका, महासचिव श्री पुनीत कांवटिया, उपाध्यक्ष श्री अभिषेक अग्रवाल, सचिव श्री सुरेश शर्मा, उपाध्यक्ष श्री अनिल मोदी, श्री राजीव अग्रवाल, श्री हर्ष बाकरेवाल, सचिव श्री भरत मकानी, श्री अंशुल रिंगसिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।

    आयोजन को सफल बनाने में श्री उमेश खिरवाल, श्री सुमन नागेलिया, श्री मनोज गोयल का विशेष योगदान रहा ।
    समारोह में एसिया के महासचिव श्री प्रवीण गुटगुटिया, उपाध्यक्ष श्री राज कुमार संघी, चेंबर से श्री प्रतीक अग्रवाल, श्री मोहित मूनका, श्री शुभम सेन, श्री पंकज पटेल, श्री अभिषेक काबरा, श्री अभिषेक भालोटिया, श्री इन्द्रजीत सिंह बिंद्रा, श्री उमेश शाह, श्री ओमप्रकाश रिंगसिया, श्री अशोक चौधरी सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Annual Picnic Ceremony Business Collaboration Business Entrepreneurs Meet Chamber of Commerce Event Hotel Wave International Jamshedpur Industry Business Discussion Jamshedpur Business Association Kolhan Business News New Year Business Get Together Organizational Unity Singhbhum Chamber Event Singhbhum Chamber of Commerce उद्योग व्यापार चर्चा कोल्हान व्यापार समाचार चैंबर ऑफ कॉमर्स कार्यक्रम जमशेदपुर व्यापारी संगठन नववर्ष व्यापारी समारोह वार्षिक वन भोज समारोह व्यापारिक सहयोग व्यापारी उद्यमी मिलन संगठनात्मक एकता सिंहभूम चैंबर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स सिंहभूम चैंबर कार्यक्रम होटल वेव इंटरनेशनल जमशेदपुर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group