Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :सिंहभूम चैम्बर प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर उठाए शहर की समस्याओं के मुद्दे
    Breaking News

    Jamshedpur News :सिंहभूम चैम्बर प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर उठाए शहर की समस्याओं के मुद्दे

    News DeskBy News DeskNovember 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR।

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष मानव केडिया की अध्यक्षता में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से उनके कार्यालय में मुलाकात कर शहर की विभिन्न समस्याओं के साथ ही साकची बाजार में फुटपाथ पर अतिक्रमण कर लगाये जा रहे दुकानों से आम ग्राहकों को हो रही परेशानी, ट्राफिक जाम, सड़क किनारे ठेला खोमचे वालों द्वारा अतिक्रमण तथा ऑटो ड्राईवरों द्वारा बेतरतीब ढंग से ऑटो खड़ा करने जैसे मुद्दों को उठाया। इसके साथ जुगसलाई से जुड़ी आम जनता की समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल में मानद महासचिव पुनीत कांवटिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, सचिव भरत मकानी एवं कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने जो मुद्दे उठाये वे निम्नलिखित हैं –

    1) साकची बाजार में सड़कांे का अतिक्रमण (विशेषकर गेट नंबर-1 वाले प्रवेश स्थल पर)
    साकची बाजार के गेट नंबर-1 इंट्री गेट (पेट्रोल पंप के बगल से जाने वाले रास्ते) से लेकर बाटा चौक, झण्डा चौक तथा डालडा लाईन में सड़कों का अतिक्रमण कर फुटपाथ दुकानदारों द्वारा सड़क पर ही दुकानें लगा दी जाती है इससे सड़कें संकरी हो जाती है और भीड़-भाड़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ग्राहकों को बाजार के अंदर जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थिति ऐसी होती है कि अगर कभी आगजनी की घटना होगी तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी को तुरंत साकची बाजार के अंदर दूभर हो जायेगा। इसलिये जल्द से जल्द सड़कों पर से दुकानदारों का अतिक्रमण हटवाया जाय। साथ ही बाजार में हाई मास्ट लाईट की व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाय।

    2) शहर में ट्राफिक/जाम की समस्या
    जमशेदपुर शहर की मुख्य सड़कों में प्रायः आये दिन ट्राफिक की समस्या हो रही है। जिससे सड़कों में जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जाम की स्थिति से कभी-कभी इमरजेंसी या मरीजों के स्वास्थ्य संबंधी समस्या को लेकर यात्रा कर रहे यात्री मुसीबत में पड़ जाते हैं। इसलिये ट्राफिक की समस्या का उचित समाधान निकालते हुये जाम की समस्या का निराकरण किया जाना चाहिए। शहर की बढ़ती जनसंख्या के कारण ट्राफिक भार को देखते हुये फ्लाईओवर समय की मांग बन गई है। इस ओर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।

    प्रतिदिन स्कूलों की छुटट्ी होने के समय जुस्को के सामने स्थित गोलचक्कर पर उचित ट्राफिक व्यवस्था नहीं होने के कारण ट्राफिक जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। प्रतिदिन होने वाले इस जाम से निपटने हेतु उक्त स्थान पर ट्राफिक पुलिस की नियुक्ति की जानी चाहिए।

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    3) ठेला खोमचा एवं टेम्पो वालों के द्वारा सड़क एवं सड़क किनारे अतिक्रमतण से राहगीरों को हो रही परेशानी से निजात दिलाया जाय। इससे आवागमन बाधित होता है औश्र आये दिन सड़क दुर्घटनायें होने की संभावना बनी रहती है।
    शहर के मुख्य स्थान जहां ट्राफिक एवं जाम की समस्या उत्पन्न होती है वह निम्नलिखित है –
    क) गोपाल मैदान गोलचक्कर, बिष्टुपुर
    ख) वोल्टास बिल्डिंग गोलचक्कर, बिष्टुपुर
    ग) साकची मेन गोलचक्कर
    घ) साकची बिरसा पार्क गोलचक्कर (आई हॉस्प्टिल के सामने)
    ड0) कालीमाटी रोड पर स्ट्रीट फूड वालों द्वारा सड़क के किनारे ही ठेला लगाया दिया जाता है और लोग सड़क किनारे ही अपने वाहन पार्क कर देते हैं जिससे वहां भीड़भाड़ एवं जाम की स्थिति रहती है। इसपर ध्यान देने की आवश्यकता है।

    4) साकची में पीपीपी मोड पर सुलभ शौचालय की व्यवस्था
    साकची में लोगों/दुकानदारों/ग्राहकों की बड़ी संख्या में आवागमन को देखते हुये दो-तीन स्थानों पर सुलभ शौचालय का निर्माण कराकर पीपीपी मोड पर संचालित किया जाना चाहिए। जैसे साकची बाजार के बगल में स्थित पार्किंग स्थल में, साकची बाजार के अंदर एक और सुलभ शौचालय आदि।

    5) साकची में स्थित पार्किंग स्थल की समस्या
    साकची बाजार बसंत स्क्वायर पार्किंग स्थल पर ठेला खोमचे वालों का अतिक्रमण रहता है। पार्किंग के अंदर कंक्रीट और गड्ढे हो गये हैं। जिससे वाहनों को पार्किंग करने में परेशानी होती है और पार्किंग कर पैदल बाहर निकलने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लगातार यह शिकायतें मिलती है कि जेएनएसी के पार्किंग ठेकेदार के द्वारा दो घंटे के लिये पार्किंग शुल्क वसूला जाता है जबकि नियमानुसार पार्किंग शुल्क में 24 घंटों के लिये होता है।
    *6) बिष्टुपुर मेन रोड मे ंनो-इंट्री के बावजूद भारी वाहनों के परिचालन से दुर्घटनाओं के संबंध में
    जानकारी के अनुसार बिष्टुपुर मेन रोड में 24 घंटे नो-इंट्री की व्यवस्था है। लेकिन इसके बावजूद इसमें भारी वाहनों का परिचालन होता है विशेषकर रात में 10.00 बजे से लेकर प्रातः 6.00 बजे के दौरान। इसलिये इस रोड पर नो इंट्री का सख्ती से पालन कराया जाना चाहिए।*

    7) जुगसलाई
    क) जुगसलाई में पार्किंग की व्यवस्था
    जुगसलाई बहुल आबादी का क्षेत्र है और बड़ा व्यवसायिक केन्द्र भी है। लेकिन पूरे जुगसलाई क्षेत्र में कहीं पर भी पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं है इसलिये जुगसलाई फाटक के पास पेट्रोल पंप के बगल में खाली पड़ी भूमि (वर्तमान में अतिक्रमित हो रही है) पर पार्किंग की व्यवस्था हो और वो नगरपालिका/जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा संचालित हो।

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    ख) जुगसलाई में फायर बिग्रेड हेतु स्थान की उपलब्धता
    चूंकि जुगसलाई घनी आबादी और संकरी सड़कें वाला क्षेत्र है। यहां पर फायर बिग्रेड की व्यवस्था नहीं है जिस कारण अगर आगजनी की कोई घटना होती है तो बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है। इसलिये जुगसलाई में फायर बिग्रेड की अविलंब व्यवस्था की जाय।

    *ग) जुगसलाई बाजार में टॉयलेट की उचित व्यवस्था के संबंध में *
    जुगसलाई एक बहुआबादी वाला तथा व्यवसायिक क्षेत्र है। लेकिन यहां बाजारों में टॉयलेट की उचित व्यवस्था नहीं है जिससे यहां बाजार में आने-जाने वाले लोगों तथा दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों (विशेषकर महिला कर्मचारियों) को इसकी अनुपलब्धता से परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिये जुगसलाई बाजार में टॉयलेटों की उचित व्यवस्था की जाय।

    इस दौरान उपायुक्त महोदय ने प्रतिनिधिमंडल की बातांे को ध्यानपूर्वक सुना तथा इन समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सिंहभूम चैम्बर जमशेदपुर शहर का एक स्टेक होल्डर है। प्रशासन इनके सुझावों पर ध्यान देकर इनके सहयोग से शहर की सुचारू व्यवस्था को बनाये रखने के लिये कार्य करेगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Birsa Park Sakchi Bistupur Parking Bistupur Traffic City Issues Jamshedpur dc karn satyarthi Encroachment Removal Drive यदि चाहें तो मैं SEO हेडलाइन Footpath Encroachment Gopal Maidan Roundabout Jamshedpur Administration Jamshedpur Flyover Demand Jamshedpur Market Issues JNAC Parking Jugsalai Fire Brigade Jugsalai Issues Kalimati Road Encroachment Parking Problem PPP Mode Toilet Sakchi PPP मोड शौचालय Public Convenience Jamshedpur Sakchi Encroachment Sakchi Main Roundabout Sakchi Market Issues Sakchi Parking Singhbhum Chamber Street Vendors Issues Tempo Encroachment Jamshedpur Traffic Jam Jamshedpur Traffic Management Jamshedpur Voltas Building Roundabout उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी बोड़ाम दौरा कालीमाटी रोड अतिक्रमण गोपाल मैदान गोलचक्कर जमशेदपुर प्रशासन जमशेदपुर फ्लाईओवर जुगसलाई फायर ब्रिगेड जुगसलाई समस्या टेम्पो अतिक्रमण ट्रैफिक जाम जमशेदपुर ठेला खोमचा समस्या पार्किंग समस्या फुटपाथ अतिक्रमण बिष्टुपुर ट्रैफिक मेटा डिस्क्रिप्शन या ट्विटर कंटेंट भी तुरंत तैयार कर सकता हूँ। शहर की समस्याएं साकची अतिक्रमण साकची बाजार समस्या सिंहभूम चैम्बर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group